लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- हमारे शरीर में लीवर बहुत महत्वपूर्ण अंग है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में इसका बहुत महत्व है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए लीवर का सही होना आवश्यक है। लीवर अगर ठीक से काम नहीं करता तो पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। और अगर पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाएं तो शरीर धीरे धीरे अस्वस्थ होने लगता है। अतः लीवर का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है। लीवर में जब समस्याएं होने लगती है तो शरीर कुछ लक्षण दिखाने लगता है।इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर इसका इलाज करना चाहिए। नहीं तो ये बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। बहुत समय तो ऐसी समस्याएं हो जाती है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। अतः समय रहते लक्षणों को पहचान कर इनका इलाज करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

1) लीवर में समस्या होने पर खाना खाने की चाह मर जाती है। मुंह का स्वाद ख़राब हो जाता है। ज्यादातर चीजें खाने में कड़वी लगने लगती है। पेट हमेशा भरा भरा लगता है। खाना पचने में अधिक से अधिक समय लगता है।
2) लीवर की समस्या ज्यादा होने पर पिलिया होने की संभावना बढ़ जाती है। आंखों ,हाथ, पैरों में पीलापन दिखने लगता है। बार बार जी ललचाने लगता है। बहुत समय तो खाना देखकर उल्टी आने लगती है।

3) लीवर की समस्या होने पर बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं।बाल पतले भी हो जाते हैं।बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। त्वचा में रेसेस निकलने लगते हैं। बहुत समय तो हाथ पैरों के बाल भी सफेद होने लगते हैं।
4) जो लोग सही समय पर खाना नहीं खाते हैं। उन्हें लीवर की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। हमारे लीवर पर खाने को हज़म करने के लिए कई तरह के पाचक रस निकलते हैं। लीवर में जब खाना पचता है तब ये पाचक रस खाने को गलाने का काम करते हैं।
लेकिन समय पर खाना न खाने से ये पाचक रस लीवर के ऊपर ही गिरने लगते हैं और लीवर पर अल्सर या घाव निर्माण होने लगता है। और जब ये प्रक्रिया बार बार होने लगती है तो ये घाव कैंसर का रूप ले लेता है। इस कारण व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

लीवर का ख्याल रखने के लिए 2-3 घंटे के अंतराल में थोड़ा थोड़ा खाना खाना चाहिए। पानी भरपूर मात्रा में पानी चाहिए।