लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  आज कल लोग जिम में जा कर वर्कआउट करते हैं लेकिन उन्‍हें नहीं पता कि केवल वर्कआउट करने से ही फायदा नहीं मिलता बल्‍कि इसके लिये कुछ नियम भी फॉलो करने पड़ते हैं।

वर्कआउट करने के ये 7 नियम कभी ना भूलें, वरना नहीं होगा कोई असर

अगर आप अच्‍छा वर्कआउट करते हैं लेकिन रूल्‍स को फॉलो नहीं करते तो आपका किया गया वर्कआउट बेकार जाएगा। हमारी मासपेशियों को किन पोषण की जरुरत है या फिर उन्‍हें कितना आराम चाहिये, यह जानना काफी जरुरी है।

साथ ही क्‍या आप व्‍हे प्रोटीन का सेवन करते हैं भी या नहीं, ये जानना भी काफी जरुरी है। यदि आप भारी वर्कआउट करने के बाद जिम से निकल कर सीधे तला-भुना खा लेते हैं तो भी यह ठीक नहीं।

ये असावधानियां आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। आगे हमने कुछ ऐसी ही बातो का जिक्र किया है, जिसको आप दिमाग में रख कर अपने वर्कआउट का फायदा उठा सकते हैं।

Warm up – extending practices before exercise

स्‍ट्रेचिंग करना ना भूलें वर्कआउट करने के बाद मसल्‍स को स्‍ट्रेच करना ना भूलें। इससे मसल्स को रिकवर करने और लचीला बनाने में मदद मिलती है।

वर्कआउट करने से पहले कुछ खाएं खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिये। वर्कआउट करने के दौरान शरीर में स्‍टैमिना बना रहे इसके लिये प्रोटीन बार या फिर ब्‍लैक कॉफी पी कर जाएं।

कार्डियो ज्यादा न करें बॉडी वेट एक्सरसाइज के बाद अगर आप 20 से 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज कर रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यदि इससे ज्यादा देर तक कार्डियो करते हैं तो आपको शारीरिक और हार्मोनल समस्या हो सकती है।

वर्कआाउट के बाद खाली पेट न रहें वर्कआउट के बाद ज्‍यादा देर खाली पेट ना रहें। बल्‍कि 15-20 मिनट के बाद पेट में जरुर कुछ डालें, जिससे आपकी मसल्‍स को ताकत मिले और आप दूसरे दिन के लिये तैयार हो सके।

अगर बना रहे हैं बॉडी तो इन 10 बातों को न करें इग्नोर/things body builders  are ignoring after workout in gym khsb in hindi

व्हे प्रोटीन का प्रयोग करें वर्कआउट के बाद व्हे प्रोटीन पिएं। यह आपके मसल सेल्स को जरूरी अमीनों एसिड अन्य प्रोटीन पदार्थों की तुलना में तेजी से देता है।

सप्‍लीमेंट्स खाना ना भूलें हमेशा डाइट में आपको हर पोषण मिल जाए यह जरुरी नहीं है। सप्‍पलीमेंट लेने से आपको सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट का सेवन उचित मात्रा में वर्कआउट के पहले या बाद में करें।