लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- नियमानुसार हमारे शरीर में जो दूषित पदार्थ मौजूद होता है वो मर और मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन वर्तमान युग में हर चीज में मिलावट होने लगी है। फसलों में कीड़े न लगे इसके लिए फसलों में तरह तरह के कीटनाशक व्यवहार किए जा रहे हैं।
ज्यादा पैदावार के लिए तरह तरह के रासायनिक पदार्थों का व्यवहार फसल पर किया जा रहा है। बहुत समय तो लोग अपने फायदे के लिए खाने की चीजों में ऐसी ऐसी चीजें मिला देते हैं जिनका सेवन शरीर के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध होता है। इतने तरह के दूषित पदार्थ जब शरीर में जाते हैं तो शरीर सारे दूषित पदार्थ को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है।
और ये दूषित पदार्थ ही शरीर में जमते रहते हैं और तरह तरह के रोगो का कारण बन जाते हैं। दूषित पदार्थों का असर ज्यादातर किडनी और लीवर में दिखता है। इसके साथ साथ त्वचा के चर्म रोग भी होने लगते हैं।
इन दूषित पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने के लिए कुछ साधारण से उपायों को अपनाएं।

1)- नारियल पानी शरीर से दूषित पदार्थ को निकालने में सहायक है। इसमें मौजूद ऐन्टिअक्सिडेेेन्ट शरीर की गन्दगी को साफ करने में सक्षम है। इसके अलावा ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है।
2)- पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए। पानी शरीर में ज्यादा होने से पसीने और मल मूत्र के माध्यम से अधिक मात्रा में दूषित पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इस कारण त्वचा में निखार आता है। और ताजगी का अहसास होता है।
3)- ऐलोवेरा का जूस पीने से भी अधिक मात्रा में शरीर की गन्दगी निकल जाती है। ऐलोवेरा के जूस को नियमित पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। चेहरे पर निखार आने लगता है। पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। लेकिन ये रक्तचाप को कम करने में सक्षम है। अतः जिन्हें पहले से निम्न रक्तचाप की शिकायत है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।