सफेद दाग होने का लक्षण-

इस रोग के कारण शरीर के किसी भी भाग में त्वचा पर छोटा सा दाग पीले रंग से शुरू होकर सफेद रंग का दाग बन जाता है। यह दाग जगह-जगह फैलते हुए बड़े-बड़े चकतों के रूप में भी हो सकता है।

सफेद दाग होने का कारण-

दूषित भोजन सेवन करने के कारण व्यक्ति के शरीर में दूषित द्रव्य जमा हो जाता है तब यह सफेद दाग का रोग व्यक्ति को हो जाता है।
आंतों में कीड़े लगने के कारण भी सफेद दाग का रोग हो सकता है।शरीर पर क्यों होता है सफेद दाग? क्या हैं इसके लक्षण और इलाज

सफेद दाग कई प्रकार के रोग होने के कारण भी हो सकता है जैसे- पेचिश, कब्ज, चर्मरोग, टायफाइड, तपेदिक (टी.बी.), एक्जिमा, दमा, मधुमेह, फोड़े, चोट, जलना तथा लीवर (जिगर) संबन्धी रोग आदि।
मल-मूत्र के वेग को रोकने के कारण भी त्वचा पर सफेद दाग हो जाते हैं।
शरीर में हार्मोन्स की गड़बड़ी तथा मानसिक आघात होने के कारण भी यह रोग हो सकता है