लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन का बहुत बड़ा हाथ है। विटामिन कई तरह के होते हैं जैसे विटामिन ए,बी,बी2,बी 6,बी12,सी,डी,ई और के। ये विटामिन शरीर में कम होने से ही तरह तरह की समस्याएं दिखने लगती है। आज हम आपको केवल विटामिन बी2 की कमी से होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

विटामिन बी 2 अंडे,चिकन,दूध, दही, पनीर,हरे मटर,सेवन, गाजर, अंजीर आदि में पाया जाता है। विटामिन बी 2 शरीर में कई तरह के काम करने में सक्षम है।
1)- विटामिन बी 2 का फोलिक एसिड के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका है। ये शरीर में फोलिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित रखता है। विटामिन बी 2 शरीर में ऊर्जा उत्पादन का काम करता है। बहुत समय शरीर में ऊर्जा का अभाव अनुभव होता है। कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है। शरीर दुर्बल लगने लगता है। विटामिन बी 2 की कमी के कारण ऐसा महसूस होता है।
2)- विटामिन बी 2 शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करने में सक्षम है। शरीर में जब फ्री रेडीकल्स की मात्रा बढ़ने लगती है ,तब शरीर कई लक्षण दिखाता है। जैसे उम्र से पहले ही चेहरे पर झूर्रिया दिखने लगती है। व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा उम्र का लगने लगता है। शरीर में विटामिन बी 2 की मात्रा बढ़ जाने से ये सब लक्षण दूर हो जाते हैं। बहुत समय ये फ्री रेडिकल्स कैंसर सेल को बढ़ाने का काम भी करतें हैं।
3)- विटामिन बी 2 उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाले मोतियाबिंद होने की संभावना को भी कम करने में सक्षम है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी 2 की कमी होती है उनमें मोतियाबिंद होने की संभावना बढ़ जाती है।

विटामिन बी 2 की कमी के कारण त्वचा में रूखापन, एग्जिमा जैसी समस्याएं नज़र आने लगती है।