समुद्र तट पर तैरता हुआ आया दुनिया का यह सबसे रहस्यमयी जीव, सच्चाई से उठा पर्दा तो मची अफरा-तफरी

लाइव हिंदी खबर :- फिलीपींस में एक रहस्यमयी समुद्री जीव अचानक बहता हुआ समुद्र तट पर आ गया। खतरनाक और बेहद ही भयानक दिखने वाला यह बालदार जीव मरा हुआ प्रतीत हो रहा था। तट पर बहता हुआ आया यह रहस्यमयी जीव लोगों में एक विनाशकारी आपदा का डर पैदा कर रहा है। 11 मई 2018 की शाम करीब 7 बजे दिखे इस विशालकाय जीव को स्थानीय लोग ‘ग्लोबस्टर’ बता रहे हैं।

Devasa yaratık kıyıya vurdu - Haber3

खतरनाक जीव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मरीन कर्मचारियों ने सैंपल के तौर पर जीव की फोटोज़ लीं। रिपोर्ट् के मुताबिक समुद्र तट पर मिले इसे जीव से बहुत ही गंदी बदबू आ रही थी। मरीन कर्मचारियों ने बताया कि यह जीव दूसरे ग्रह का हो सकता है। फिलीपींस के ऑरिएंटल मिनडोरो इलाके के तट पर इस रहस्यमयी जीव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती चली गई।

20 फीट बड़े इस जीव की लाश के साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह जीव एक विनाशकारी आपदा जैसे भूकंप का संकेत है। एक स्थानीय निवासी टैम मलिंग ने कहा कि ऑरिएंटल मिनडोरो में एक ज़बरदस्त भूकंप आने वाला है, कृपया हमारी सलामती के लिए दुआएं करें। मत्स्य पालन और जलीय संसाधन ब्यूरो के सरकारी कर्मचारी इस जीव को नष्ट कर देंगे। इन कर्मचारियों का मानना है कि यह एक मरी हुई व्हेल थी।

मत्स्य पालन कानून प्रवर्तन के अधिकारी Vox Krusada ने बताया कि जीव की जांच के लिए उन्होंने नमूने इकट्ठे कर लिए हैं। लेकिन फिलहाल हम ये कह सकते हैं कि समुद्र तट पर बहता हुआ आया यह जीव एक व्हेल है। लेकिन फिर भी जीव की सटीक प्रजाति के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। अधिकारी ने बताया कि जीव के टिशू डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। लैब से जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, जीव के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top