सेहत के लिए है फायदेमंद मक्के के आटे व तिल की मीठी मठरी, जाने कैसे बनाएं

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  मक्के के आटे व तिल को मिलाकर बनाई गई मठरी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं मठरी कैसे बनाई जाती है।

सेहत के लिए है फायदेमंद मक्के के आटे व तिल की मीठी मठरी, जाने कैसे बनाएं

विधि : पैन में एक तिहाई कप पानी लेकर उसमें गुड़ डालें व घुलने तक उबालें। इसे छानकर थोड़ा गुनगुना होने तक अलग रखें। एक बाउल में मक्के के आटे में तिल मिलाएं। इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालकर इसे गुड़ की गुनगुनी चाशनी से गूंथकर 10-15मिनट के लिए अलग रखें। एक चौथाई कप पानी से आटे को दोबारा गूंथकर छोटी-छोटी बॉल बनाएंं। इन्हें मठरी का रूप दें व तेल में मध्यम आंच पर तल लें और सर्व करें।

शाम की चाय के साथ जब मन करे खाएं क्रिस्पी मठरीः रेसिपी | Hari Bhoomi

सामग्री: 200 ग्रा. मक्का आटा, 100 ग्राम गुड़, 50 ग्राम तिल व तलने के लिए जरूरत के अनुसार तेल।
ऊर्जा : गुड़, मक्का और तिल तीनों को मिलाकर कुल मिश्रण में लगभग 1500 कैलोरी।

पोषक तत्त्व : तिल कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मक्के के आटे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इनसे प्रोटीन और विटामिन मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top