सोशल मीडिया से लाखों कमा रहे नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह

लाइव हिंदी खबर :- नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपनी आय और उसके स्रोतों का खुलासा करते हुए अपनी देश की जनता को बताया कि उन्होने यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, एक्स और स्पॉटिफाय जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मोटी कमाई की है। मीडिया रिपोर्टस से खुलासा हुआ है कि उनके खाते में करीब 91 लाख जमा पाये गये।

सोशल मीडिया से लाखों कमा रहे नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह

वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री के रुप में उन्हें करीब 7 लाख रुपये सैलरी दी जाती है, उनकी पत्नी सबीना काफ्ले के पास करीब 2.8 करोड के गहने हैं। बता दें कि शाह के सोशल मीडिया पर लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। उनकी आय का प्रमुख स्रोत डिजिटल प्लेटफार्म माने जाते हैं। पीएम बनने से पहले वह एक रैपर थे और उन्होने ने पीएम बनने के बाद जय महाकाली गाना भी रिलीज किया था।

बालेन शाह नेपाल के अब तक के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री माने जाते हैं, क्योंकि एक प्रधानमंत्री होते हुए भी उनका मिजाज साधारण है जिसकी वजह से वह सीधा जनता से जुडे रहते हैं। अक्सर वह अपने फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top