हथेली में इन रेखाओं वाले जातक होते हैं बहुत भाग्यशाली, कमाते हैं खूब पैसा

हथेली में इन रेखाओं वाले जातक होते हैं बहुत भाग्यशाली, कमाते हैं खूब पैसा

लाइव हिंदी खबर :-हाथ की लकीरों को देखकर भविष्य की बहुत सारी बातें बताई जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाएं इंसान की जिंदगी बयां करती हैं। हथेली पर बने कई निशान आपके व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़े कई राजों का खुलासा करते हैं।

हमारी हथेली पर टूटी फूटी रेखा, कटी रेखा, अधूरी रेखा या रेखा पर गोल चक्कर का निशान आदि होते हैं। इन्हीं बनती-बिगड़ती रेखाओं में कुछ आकृतियां भी बनती हैं। इन आकृतियों में ‘M’ आकृति का खास महत्व है। हस्त ज्योतिष शास्त्र में इसे काफी शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि जिनकी हथेली पर ‘M’ का निशान बनता है, उसका सिक्स सेन्स काफी तगड़ा होता है। कहा जाता है ऐसे लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं और आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए पहले से ही प्लान बनाकर उस पर काम करने लगते हैं।

हस्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली में जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के पास ‘M’ की अकृति बन रही है तो वैसे लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी होती है। अर्थात वह अच्छा नेता साबित होता है।

इसके अलावा जिस इंसान के हाथ ‘M’ की आकृति बन रही है, उसकी इमेजिनेशन पावर काफी अधिक होती है। ऐसे लोग, पेंटर, राइटर और मशहुर साहित्यकार बनते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये लोग जिस काम को अपने हाथ में ले लेते हैं, उसे करने में सफल होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top