हर कार्य में उन्नति के लिये लगा दें बस एक पौधा, फिर देखें कमाल

हर कार्य में उन्नति के लिये लगा दें बस एक पौधा, फिर देखें कमाललाइव हिंदी खबर :-ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर राशि और ग्रह का अपना वृक्ष होता है। वैसे ही हर नक्षत्र का भी अपना वृक्ष होता है। ये वृक्ष अपने नक्षत्र, राशि या ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वृक्षों पर नक्षत्र व ग्रहों का प्रभाव रहता है, इसलिये अगर अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार वृक्ष लगाए जाएं तो ये बहुत ही फलदायक साबित होते हैं। इससे आपको हर कार्य में सफलता व उन्नति मिलेगी। साथ ही साथ कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। तो आइए जानते हैं आपके जन्म नक्षत्र के अनुसार कौन सा वृक्ष लगाना फायदेमंद रहेगा…

1. अश्विनी नक्षत्र में जन्में लोगों के लिये कोचिला वृक्ष लगाना बहुत फायदेमंद रहेगा।

2. जिन जातकों का भरणी नक्षत्र में जन्म हुआ है वे आंवले का पेड़ लगा सकते हैं।

3. कृतिका नक्षत्र में जन्में जातक अगर गुड़हल का पेड़ लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

4. रोहिणी नक्षत्र वाले जातक अपने आसपास या घर में जामुन का पेड़ लगाएं, लाभदायक रहेगा।

5. मृगशिरा नक्षत्र में जन्में जातक खैर का वृक्ष लगा सकते हैं, फालदायक साबित होगा।

6. आर्द्रा नक्षत्र में जन्में जातकों को शीशम का वृक्ष लगाने से बहुत लाभ प्राप्त होगा।

7. जिन जातकों का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है उन्हें बांस का पेड़ लगाना चाहिये।

8. जिन लोगों का जन्म नक्षत्र पुष्य है उन्हें पीपल का पेड़ लगाना फायदेमंद रहेगा।

9. अश्लेषा नक्षत्र में जन्में जातक अपने घर में नागकेसर का पेड़ लगाएं बहुत लाभप्रद साबित होगा।

10. मघा नक्षत्र में जन्में जातक वट वृक्ष लगाएं बहुत लाभ मिलेगा।

11. जिन लोगों का जन्म पूर्वा नक्षत्र में हुआ है उन्हें पलाश का वृक्ष लगाना चाहिये, लाभ मिलेगा।

12. उत्तरा नक्षत्र में जन्में जातक अपने घर में पाकड़ का पेड़ लगाएं लाभ मिलेगा।

13. कहा जाता है की जो लोग हस्त नक्षत्र में जन्में हैं वे रीठा वृक्ष लगाएं।

14. चित्रा नक्षत्र में जन्में जातकों को बेल का वृक्ष लगाना चाहिये, फायदेमंद रहेगा।

15. स्वाती नक्षत्र में जन्में जातक अर्जुन का पेड़ लगाएं , लाभ मिलेगा।

16. जिन जातकों का जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ है उन्हें कटैया का पेड़ लगाना चाहिये।

17. जो लोग अनुराधा नक्षत्र में जन्में हैं वे लोग भालसरी का वृक्ष लगाएं।

18. ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्में जातक चीर का पेड़ लगाएं, मिलेगा भरपूर लाभ।

19. कहा जाता है की जिन जातकों का जन्म मूल नक्षत्र में हुआ है उन्हें शाल का वृक्ष लगाना चाहिये।

20. पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को अशोक का पेड़ लगाना चाहिये।

21. उत्तराषाढ़ नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को कटहल का वृक्ष लगाना शुभ रहेगा।

22. श्रवण नक्षत्र में जन्में लोग अकौन के वृक्ष को लगाएं, लाभ मिलेगा।

23. धनिष्ठा नक्षत्र वाले लोग शमी का वृक्षारोपण करें, फायदेमंद रहेगा।

24. शतभिषा नक्षत्र में जन्में जातक कदंब का वृक्ष लगाएं, शुभ रहेगा।

25. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्में लोग आम का पेड़ लगाएं, लाभ मिलेगा।

26. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिये नीम का पेड़ लगाना उत्तम साबित होगा।

27. वहीं रेवती नक्षत्र में जन्में लोगों के लिये महुआ का पेड़ लगाना बहुत शुभ रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top