हर शुक्रवार को करें ये उपाय,मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धनवान

हर शुक्रवार को करें ये उपाय,मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धनवान

लाइव हिंदी खबर :- मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कुछ खास चीजें भेंट करके प्रसन्न किया जा सकता है।

इसके अलावा शुक्रवार को कुछ उपाय करके अपनी किस्मत भी चमकाई जा सकती है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से तरक्की के रास्ते भी खुल जाएंगे। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में…

अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात में घर के पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का 7 मुख वाला दीपक जलाएं।

शुक्रवार की रात माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पण करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं। घर में धन का आगमन बढ़ता है।

जो लोग आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं उन्हें गुलाब का इत्र चढ़ाना न भूलें। इससे दांपत्य जीवन भी बेहतर होता है।

अगर नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल चंदन चढ़ाएं।

अगर पति-पत्नी में नहीं बनती हैं तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से संबंध मधुर बनेंगे।

शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय सेंट या इत्र लगाकर निकलें। ऐसा करने से आपका दिन अच्छा जाएगा।

शुक्रवार को गाय को ताजी रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है।

शुक्रवार को ‘ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

शुक्रवार को सफेद गाय को हरी घास खिलाएं। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top