हर सप्ताह बुधवार के दिन जरुर खायें ये दाल, होगी बुद्धि और धन की बढ़ोतरी

बुधवार के दिन जरुर खायें ये दाल, होगी बुद्धि और धन की बढ़ोतरी लाइव हिंदी खबर :- सेहत के लिये जितनी जरुरी हरि सब्जियां होती है उतनी ही जरुरी दाल भी होती है। लेकिन क्या आपको पता है दाल सेहत के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को दिन के हिसाब से दाल खाना चाहिये। क्योंकि दिन के हिसाब से दाल खाना आपके ग्रह दोष और उनसे उत्पन्न होने वाली सभी समस्याओं को खत्म कर देता है। इसके साथ ही व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता और धन संबंधी विकाल होगा…

1. रविवार के दिन खायें ये दाल

मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन मूंग की दाल खाना चहिये, क्योंकि मूंग की दाल सूर्य से संबंधित होती है। वहीं इस मसूर की दाल और लाल साग बिलकुल भी नहीं खाना चहिये। अशुभ फल मिलते हैं।

2. सोमवार के दिन खाएं ये दाल

माना जाता है कि सोमवार के दिन अरहर की दाल खाना चाहिये और अरहर नहीं खाना चाहते तो उड़द की दाल भी इस दिन खाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को बहुत फायदे होते हैं।

3. मंगलवार के दिन करें इस दाल का सेवन

मसूर की दाल मंगल ग्रह से संबंधित होती है। इसलिये मंगलवार के दिन मंगल के शुभ प्रभाव पाने या मंगल को प्रसन्न करने के लिये मसूर की दाल खाना चाहिये।

4. बुधवार को खानी चाहिये ये दाल

वहीं मूंग की दाल को बुध ग्रह से संबंधित माना गया है। इसलिये बुधवार के दिन मूंग की दाल का सेवन करना बहुत शुभ माना जायेगा। अगर मूंग की छिलके वाली दाल हो तो ज्यादा बेहतर होगा। इस दाल का सेवन स्वास्थ्य, बुद्धि और धन के लिये बहुत सुखद होता है।

5. गुरुवार के दिन इस दाल का उपयोग

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और गुरु ग्रह से संबंधित माना जाता है। वहीं गुरुवार के दिन चने की दाल खाना बहुत शुभ फलदायी होता है। इस दिन चने की दाल खाने से गुरु की कृपा भी मिलती है।

6. शुक्रवार को इस दाल से खुलेंगे भाग्य

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित माना जात है। वहीं इस दिन मूंग और कुल्थी की दाल खाना चाहिये, आपके लिये बेहद लाभप्रद साबित होगा। शुक्रवार के दिन चने की दाल का सेवन गुरु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

7. शनिवार के दिन खायें ये दाल

शनिवार के दिन काली उड़द, मटर और मसूर दाल खाना फायदेमंद होता है। शनिवार का दिन शनि ग्रह से संबंधित होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top