हेल्थ टिप्स: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं आती नींद, तो 5 मिनट में सुला देंगे ये एप्स

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- यदि आप अपनी नींद को साउंड बनाना चाहते हैं तो स्मार्टफोन पर कुछ एप आपकी इस मामले में मदद कर सकते हैं…

Natural Remedy for Sleeplessness Insomnia Aromatherapy Expert Tips -जब नींद ना आए तो दवा नहीं ये नेचुरल थेरेपी अपनाएंसेल्फ हीलिंग
इस एप की मदद से आप खुद को प्राकृतिक तरीके से अंदर से हील कर सकते हैं। इसमें प्रार्थनाएं, क्र्रिस्टल हीलिंग, मंत्रोच्चार आदि दिए गए हैं जो मन को अच्छा करते हैं। यह एप एक लाख बार से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुका है। इसे गूगल प्ले पर Self Healing सर्च कर इंस्टॉल कर सकते हैं।

स्लीप बैटर
यदि आप अपनी नींद और सपनों पर नजर रखते हुए अपनी बेडटाइम हैबिट्स को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो इस एप की मदद ले सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर दस लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है। इसे ज्यादातर लोगों ने रेटिंग के लिए फाइव स्टार्स दिए हैं। रेट करने वाले लोगों का कहना है कि वे अब जल्दी उठने लगे हैं और जागने पर उन्हें तनाव नहीं रहता। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लिखते हैं कि वे सोते समय अपने फोन को पास रखना पसंद नहीं करते। एंड्रॉइड के लिए यह एप गूगल प्ले पर Sleep Better with Runtastic सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है।

लाख कोशिशों के बाद नहीं आती नींद, तो 5 मिनट में सुला देंगे ये एप्सरिलेक्स मैलॉडीज
इस एप में 52 तरह के साउंड दिए गए हैं जो अच्छी नींद आने में मदद करते हैं। आप इनमें से अपनी पसंद का म्यूजिक लगाकर चैन से सो सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है। इसे ज्यादातर लोगों ने रेटिंग के लिए 5 स्टार्स दिए हैं। रेट करने वाले लोगों का कहना है कि इसके साउंड दिमाग को शांत करने के साथ ही उसे सुकून पहुंचाने वाले भी हैं। एंड्रॉइड के लिए यह एप गूगल प्ले पर Relax Melodies: Sleep & Yoga सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top