5 साल की बच्ची को सजा देने का खौफनाक तरीका आया सामने

लाइव हिंदी खबर :- पंजाब के फरीदकोट से एक बेहद खतरनाक घटना निकलकर सामने आई है।जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक महिला एएसआई पर अपनी ही 5 साल की पोती के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला एएसआई ने बच्ची के हाथ पैर बांधकर उसे घर के गेट से बांधकर लटका दिया।

5 साल की बच्ची को सजा देने का खौफनाक तरीका आया सामने

बच्ची को तेज धूप में कई घंटे तक ऐसी हालत में छोड़ दिया। बताया जा रहा है बच्ची ने उसकी बात नहीं मानी थी। जिसकी वजह से नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए यह कठोर कदम उठाया। यह घटना न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। इस पूरी घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया। प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल होने लगा। लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। वीडियो में बच्ची की हालत देखकर कोई भी गुस्सा हो जाता। आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना की जाए। लोगों से जानकारी करने पर करने पर पता चला कि इस बच्ची के माता-पिता विदेश में रहते हैं जिससे उसकी देखभाल की जिम्मेदारी दादी के पास थी। इस घटना ने यह भी दिखाया कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के मामले में जागरूकता, संवेदनशीलता कितनी जरूरी है। समाज को इस तरह की घटनाओं से सीख लेकर बच्चों के प्रति अधिक जिम्मेदार बनना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top