लाइव हिंदी खबर :- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने इस बड़े आंकड़े को पार किया है। इस सफलता ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाई है।

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में लगभग 1307 करोड रुपए कमाए थे। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1005 करोड रुपए से ज्यादा रहा, जबकि विदेशों में भी फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी।
फिल्म धुरंधर 2 ने पहला पाठ की सफलता को और आगे बढाते हुए साल 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ कुछ ही दिनों में करीब 1718 करोड रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया। भारत और विदेश दोनों जगह फिल्मों को जबरदस्ती प्यार मिला। जैसे यह फिल्म लगातार में रिकॉर्ड बना रही है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म का निर्देशन आदित्य ने किया। जिन्होंने कहानी को रोमांचक और भावनात्मक दोनों बनाया। इस फिल्म में देश भक्ति और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है जो इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।