कंगना रनौत का चिराग पासवान को लेकर साफ बयान, रिश्तों पर खत्म की अटकले

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में अपने और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कंगना ने बताया कि चिराग उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह उन्हें सिर्फ उसी नजर से देखती हैं।

कंगना रनौत का चिराग पासवान को लेकर साफ बयान, रिश्तों पर खत्म की अटकले

एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बेहद हल्के और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था कि उन्होंने कहा कि अगर उनके और चिराग के बीच कभी रोमांस होता, तो अब तक उनके बच्चे भी होते। इस बयान के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है और यह सिर्फ अफवाहें हैं।

कंगना और चिराग की दोस्ती की शुरुआत “मिले ना मिले हम” फिल्म से हुई थी, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से चिराग पासवान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बन गई, जो आज तक कायम है। आज के समय में दोनों ही राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार सार्वजनिक मंच पर एक साथ नजर आए। संसद में भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कंगना ने यह भी कहा कि उनके रिश्ते में सम्मान और दोस्ती सबसे अहम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top