मां लक्ष्‍मी की मिलेगी कृपा, इन चीजों को फेंक दें घर के बाहर

मां लक्ष्‍मी की मिलेगी कृपा, इन चीजों को फेंक दें घर के बाहरलाइव हिंदी खबर :-अक्सर हम लोगों से सुनते हैं कि कमाते तो बहुत हैं लेकिन पैसा जैसे आता, वैसे ही निकल भी जाता है। लाख कोशिश के बावजूद स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोग किस्मत को दोष देने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

दरअसल, घर में ही कुछ ऐसी चीजें रहती हैं जो मां लक्ष्मी को बेहद अप्रिय है। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से तंगहाली का माहौल बन जाता है। ऐसे में इन चीजों को आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। आइये जानते हैं कि किन चीजों को तुरंत घर से हटा देना चाहिए…

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, बंद या खराब घड़ी कभी भी घर में नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि ये नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाती है।

घर में टूटा कांच नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि टूटे कांच को रखने से आर्थिक नुकसान होता है।

अगर घर में मंदिर है तो इसमें किसी एक देवी-देवता की मूर्ति आमने-सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से आय के साधन कम होते हैं।

घर में भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावे भगवान की जली हुई तस्‍वीर भी नहीं रखनी चाहिए और ना ही उनकी पूजा करनी चाहिए।

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, घर के अंदर कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top