अगर कभी इस तरह बिल्ली काट दे आपका रास्ता तो समझ लें कि होगा ये प्रभाव

अगर कभी इस तरह बिल्ली काट दे आपका रास्ता तो समझ लें कि होगा ये प्रभावलाइव हिंदी खबर :-अक्सर लोग जब किसी शुभ कार्य से घर से बाहर निकलते हैं तो दही और गुड़ का सेवन करते हैं तो कुछ लोग पॉकेट में कुछ सामान रख लेते हैं ताकि जिस कार्य से बाहर जा रहे हैं, वह हो जाए। अगर घर से बाहर जाने के दौरान किसी का छींकना, किसी के द्वारा टोक देना या बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है।

अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो अशुभ होता। माना जाता है कि कुछ अनहोनी होने वाली है लेकिन कई बार बिल्ली का रास्ता काटना शुभ संकेत भी माना जाता है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूर है कि कब और कैसे बिल्ली का रास्ता काटना शुभ होता है।

मान्यता है कि अगर बिल्ली दाईं तरफ से रास्ता काटती है तो वह अशुभ होता है। अगर वह बाएं तरफ से रास्ता काटती है तो शुभ होता है।

बिल्ली का रोना या आपस में लड़ाई करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिसने बिल्ली को रोते या लड़ते हुए देख लिया तो उसके घर में क्लेश उत्पन्न होता है और धन की हानि होती है।

अगर बिल्ली सिर चाटने लोग तो अशुभ संकेत है। माना जाता है ऐसा होने से काम में सफलता नहीं मिलती है।

अगर बिल्ली पैर चाट कर जाए तो माना जाता है कि आप भविष्य में किसी गंभीप बीमारी के चपेट में आ सकते हैं।

अगर अचानक बिल्ली अपने बच्चों के साथ दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि आपको रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top