अगर आपके घर के नीचे भी है ये चीज, झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत

झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत,अगर आपके घर के नीचे भी है ये चीजलाइव हिंदी खबर :-वास्तुशास्त्र का भारत में काफी महत्व है। वहीं वास्तु के अनुसार ही लोग अपने घर का निर्माण करवाते हैं और जिन लोगों के घर का निर्माण पहले हो चुका है वे लोग वास्तु के अऩुसार उपाय या सुधार कर वास्तुदोष दूर करते हैं।

कोई भी चीज घर में होने या रखने के लिये सही दिशा का होना बहुत जरुरी है। उसी प्रकार आज बात करेंगे तलघर की, कई लोग अपने घरों में तलघर बनवाते हैं तो आपको बता दें की तलघर का अच्छा और बुरा होना इस बात पर निर्भर करता है, कि वह किस दिशा और किस जगह है। तो आइए जानते हैं तलघर के वास्तु के बारे में…

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार, तलघर कभी भी चूल्हे के आकार का नहीं बनवाना चाहिए। माना जाता है कि ये अशुभ फल देता है। इस तरह का तलघर परिवार के सदस्यों का जीवन कष्टमय बना देता है।

2. वहीं वास्तु के अनुसार, तहखाना या तलघर हमेशा डर और अशंकाओं को जन्म देता रहता है। जिससे की व्यक्ति के मन में नकारात्मकता आती है और उसका जीवन संघर्षपूर्ण बीतता है।

3. तहखाना को अंधकार का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में हमेशा नकारात्मकता रहती है और सकारात्मक ऊर्जा घर से खत्म हो जाती है।

4. दक्षिण, नैऋत्य, पश्चिम और आग्नेय दिशा के मकान में तलघर है तो यह अच्छा नहीं माना जाता। यदि बेसमेंट इन दिशाओं में बना हुआ हो तो उसका उपयोग भारी सामान रखने या गैराज के लिए करना चाहिए।

5. तहखाने में अक्सर विशेष जीव और जंतुओं का वास हो जाता हैं। वे तहखाने में कहीं भी अपना बिल बना लेते हैं।

6. लाल किताब के अनुसार, जिन घरों में तलघर होता है उन घरों को शनि का घर कहा जाता है। वहीं अगर इस बात को और स्पष्ट तरीके से समझना है तो आपको बता दें की शनि के घर के आसपास कीकर, आम या खजूर का पेड़ हो तो समझ लें की जरुर ही यह शनि का घर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top