भूलकर भी न करें शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन, नहीं तो…

Saturday: Foods to Avoid | शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए इन 5 चीज़ों का सेवन  | Boldsky - YouTubeलाइव हिंदी खबर :-शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिवार के दिन सभी लोग इनको प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं, कई उपाय करते हैं। माना जाता है शनिदेव बहुत ही गुस्सैल देवता हैं, अगर वे किसी पर नाराज हो जाते हैं तो उसके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

माना जाता है कि शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं। जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि अगर शनि देव किसी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है, व्यक्ति कम प्रयास में लगातार उन्नति करने लगता है।

यही कारण है कि हमरे शास्त्रों में शनिवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि अगर शनिवार के दिन हमलोग कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो शनिदेव के प्रकोप से बच सकेंगे। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन कछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों के खाने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। आइये जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए…

मदिरापान नहीं करना चाहिए

शनिवार के दिन भूलकर भी मदिरापान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर शनिवार को मदिरापान करते हैं तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं। अगर शनि शुभ स्थिति में हैं, तब भी आपको शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे।

मसूर दाल न खाएं

संभव हो तो शनिवार को मसूर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि मसूर दाल मंगल ग्रह को प्रभावित करता है, जो कि शनिदेव की क्रूर नजर को बढ़ाने का कार्य करता है। माना जाता है कि शनिवार को मसूर दाल का सेवन करने पर शनिदेव का बुरा प्रभाव आप पर पड़ सकता है।

आम का आचार न खाएं

माना जाता है कि शनि देव को खट्टा और कसैली चीजें पंसद नहीं है। इसलिए संभव हो तो शनिवार को आम का आचार नहीं खाना चाहिए।

लाल मिर्च न खाएं

शनिवार के दिन लाल मिर्च भूलकर भी न खाना चाहिए, ना ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। कहा जाता है कि लाल मिर्च से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

दूध-दही का सेवन ना करें

हो सके तो शनिवार के दिन दूह-दही का सेवन ना करें। अगर इस दिन सेवन करते हैं तो सादा न खाएं, इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर खा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top