ज्यादा सोना भी होता है शरीर के लिए हानिकारक

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-    पुराने जमाने में ऋषि मुनि ब्रह्म मुहूर्त में जाग जाते थे। जिससे उन्हें सुबह की ताजा हवा और उगते हुए सूरज के दर्शन मात्र से ही उनके शरीर के सारे रोग और कष्टों का निवारण हो जाया करता था। इतना ही नहीं वह खुद तो जल्दी उठते थे। साथ में अपने विद्यार्थियों को भी ब्रह्म मुहूर्त में जागने की आदत डालते थे। जिसकी वजह से उस समय के सभी लोग किसी भी बीमारी से ग्रसित नहीं होते थे।

ज्यादा सोना भी होता है शरीर के लिए हानिकारकआज की जनरेशन बहुत ज्यादा एडवांस हो चुकी है। यह अब पुराने जमाने के ख्यालातओं को नहीं मानती है और अपने मन की करती है। जिसकी वजह से देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। इसी वजह से उन्हें दूसरी बीमारियां घेरे रहती हैं।

अच्छी नींद लेना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है लेकिन अच्छी नींद के लिए यदि आप ज्यादा देर तक सोते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। देखा जाए तो 6 से 7 घंटे सोना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है परंतु इससे ज्यादा देर तक सोते हैं तो यह स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। ज्यादा देर तक सोने से हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसा खतरा उत्पन्न होने लगता है।

कुछ विशेषज्ञों ने जांच पड़ताल करके यह बताया है कि ज्यादा देर तक सोने से त्वचा रोग से संबंधित बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। चेहरे पर झुर्रियां और कील मुंहासे निकलने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आप जल्दी उठते हैं तो इन सब समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आपको सोना है तो पीठ के बल सोइए। हाथों को सीधा रखकर सोना चाहिए। अपने दोनों हाथों को सीने के ऊपर रखकर नहीं सोना चाहिए।

ज्यादा सोना भी होता है शरीर के लिए हानिकारक

सोने से पहले आपको अपना चेहरा अच्छे से ठंडे और ताजे पानी से धो लेना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा पर जमा पसीना और त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं। जिससे त्वचा को ताजी हवा मिलने लगती है।

आपको ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए क्योंकि यह हृदय घात की आपकी समस्या को बढ़ावा देता है और डायबिटीज जैसी समस्या को बढ़ा देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top