लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- जामुन के फल, बीज और छाल का खास महत्त्व है। जामुन पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत के लिए रामबाण माना जाता है। दस्त, कब्ज, मधुमेह (टाइप-२) और पथरी की समस्या में जामुन काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। कीमोथैरेपी व रेडिएशन थैरेपी के बाद जामुन खाने से फायदा होता है। ‘सफेद दाग’ सेे पीडि़त लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए।

न्यूट्रीशन इंडेक्स: १०० ग्राम जामुन लगभग ६३ कैलोरी ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें १४ ग्राम कार्बोहाइड्रेट, १५ मिग्रा कैल्शियम, २ मिग्रा आयरन, ३५ मिग्रा मैग्नीशियम और २६ मिग्रा सोडियम होता है। जामुन विटामिन-सी और बी६ से भरपूर होता है।
कितनी मात्रा जरूरी: १०० ग्राम तक खा सकते हैं। ध्यान रखें : इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। भोजन करने के २०-३० मिनट बाद ही इसे खाएं।
इनके लिए मनाही जामुन को कभी भी दूध के साथ न खाएं। वरना यह पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है।