ऐसे लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली, लाखो में से किसी एक की अंगुलियों पर बनता है ये निशान

लाइव हिंदी खबर :-हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हेथली उसके जीवन के बारे में सबकुछ बता देती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति की अंगुलियों के पोरों पर भी कुछ बातें बयां होती है। कहा जाता है की जिन लोगों की अंगुलियों के पोरों में शंख या चक्र का निशाम होता है वे अद्भुत व्यक्ति होते हैं। किसी व्यक्ति के अंगुलियों के पोरों में एक भी चक्र नहीं होता तो किसी के 2 या 3 चक्र रहते हैं। तो आइए जानते हैं अंगुलियों के पोरों पर शंख का निशान होना व्यक्ति के बारे में क्या कहता है..

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की अंगुलियों पर शंख होने का अर्थ है कि व्यक्ति देश-विदेश की यात्रा और सम्मान प्राप्त करेगा। आओ जानते हैं शंख के संबंध में कुछ ओर भी अधिक जानकारियां…

1. जिन लोगों की अंगुली के पोरों पर एक शंख बना होता है ऐसे लोग उच्च शिक्षा को प्राप्त करते हैं और करियर में किसी उच्च पद को प्राप्त करते हैं।

2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के अंगुली के पोरों पर दो शंख बने होते हैं उनका जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण होता है।

3. यदि अंगुली के पोरों पर तीन शंख के निशान नजर आए तो समझ लें लग्जरी लाईफ जिने वाले व्यक्ति हैं।

4. जिन लोगों की अंगुली के पोरों पर चार है तो राजयोग या अपार धनयोग समझें।

5. जिन लोगों के पांच निशान नजर आते हैं तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही प्रतिभावान, ख्याति प्राप्त होगा और समाज को बदलने वाला होगा।

6. अगर किसी व्यक्ति के अंगुली पर छह निशान हैं तो वह व्यक्ति वैज्ञानिक, उपदेशक, संत या अद्भुत मस्तिष्क क्षमता का धनी होगा।

7. शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के अंगुली के पोरों पर सात शंख के निशान दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है की आपको बहुत ही दुख मिलेगा।

8. जिन लोगों की अंगुली के पोरों पर आठ है तो मेहनत के बल पर ऊंचाइयां छुएगा।

9. अगर आपकी अंगुलियों के पोरों पर नौं शंख बने हुए हैं तो वे लोग बहुत ही गुणवान होते हैं।

10. जिन लोगों की अंगुली के पोरों पर दस शंख के निशान हैं, तो समझ लें की आप बहुत ही सम्माननीय व्यक्ति हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top