लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- अगर आपके घर में फ्रिज हैं तो फिर आप उसमें सब्जियां और फल तो जरूर रखते होंगे। लेकिन इन चीजों को फ्रिज में रखने से पहले आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकती हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

2. तेल को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने पर यह गाढ़ा हो जाता हैं और इसके सारे कुदरती गुण नष्ट हो जाते हैं। इसलिए तेल को घर के सामान्य तापमान में ही रखना चाहिए।
3. प्याज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। खासकर कटे हुए प्याज। फ्रिज में रखने पर इसके अंदर को मॉइस्चर खत्म होने लगता हैं और प्याज में पाया जाने वाला रस ठंडा होकर अपने नेचुरल गुणों को खो देता हैं।
4. आलू में भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता हैं फ्रिज में आलू रखने से स्टार्च शुगर के रूप में टूटने लगता हैं इससे यह मीठा होने लग जाता हैं साथ ही यह स्वादहीन हो जाता हैं। फ्रिज में रखे आलू का सेवन करने पर पेट दर्द की समस्या हो सकती हैं।
5. टमाटर को हमेशा सामान्य तापमान पर ही रखना चाहिए। फ्रिज में रखने पर टमाटर की कुदरती रूप से पकने की प्रक्रिया रुक जाती हैं और इसमें भीतर बर्फ के कण जमने लग जाते हैं जो टमाटर के नेचुरल स्वाद को खत्म कर देते हैं।
6. शहद को घर के नॉर्मल टेम्प्रेचर पर ही रखना चाहिए न कि फ्रिज के ठंडे टेम्प्रेचर में। शहद बाहर रखने पर सैलून तक खराब नहीं होता जबकि फ्रिज में रखने से शहद शक्कर की तरह जमने लग जाता हैं।