लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में दर्द होना आम बात हैं लेकिन आजकल कम उम्र के युवाओं में भी घुटनों में दर्द की शिकायत रहती हैं। जिसके कई कारण हो सकते है। मोटापे के कारण भी घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती हैं। शरीर का वजन बढ़ने से घुटनों पर अधिक जोर पड़ता हैं जिसके कारण घुटनों में दर्द होने लगता हैं। कई बार घुटनों पर लगी पुरानी चोट के कारण भी घुटनों में दर्द हो सकता हैं। लेकिन इससे बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

घुटने की ग्रीस बढ़ाने में आपकी मदद करेगें ये उपाय, इन चीजों के सेवन से बनती  है हड्डियां मजबूत!1. प्रतिदिन मैथीदाना का सेवन करने से घुटनों में होने वाला दर्द शीघ्र ही दूर हो जाता हैं। इसके लिए प्रतिदिन रात को दो चम्मच मैथीदाना को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे घुटनों का दर्द कुछ ही दिनों में दूर होगा। इसके अलावा मैथी की सब्जी, मैथी के लड्डू, और मैथी का चूर्ण भी सेवन किया जा सकता हैं।

2. आयुर्वेद में एलोवेरा को घुटनों के दर्द की चमत्कारी औषधि बताया गया हैं। प्रतिदिन एलोवेरा का सेवन करने पर घुटनों में होने वाला दर्द और सूजन शीघ्र ही दूर होते हैं। एलोवेरा जूस लगातार 20 से 25 दिन पीने पर ही घुटनों का दर्द गायब हो जाता हैं। यह घुटनों के आसपास की मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को दूर करता हैं।

Diseases That Cause Knee Pain | घुटनों में अक्सर रहता है दर्द तो इन 5  बीमारियों का हो सकता है संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है मुश्किल -  घुटनों में अक्सर रहता है दर्द तो इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत,  नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है मुश्किल3. घुटनों में दर्द होने पर अरण्डी का तेल घुटनों पर लगाने से काफी फायदा होता हैं। इसके लिए घुटनों पर अरण्डी का तेल लगाकर अरण्डी के पत्तों को हल्का गर्म करें और घुटनों पर बांध लें। ऐसा लगातार कुछ दिन करने पर दर्द से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं।

4. प्रतिदिन लगभग 20 एमएल की मात्रा में आंवला और एलोवेरा का जूस पीना चाहिए। इससे घुटनों में होने वाला दर्द और सूजन शीघ्र ही दूर होती हैं।

5. सरसों के तेल को हल्का गर्म करके घुटनों पर मालिश करें। इससे घुटनों में होने वाला दर्द दूर हो जाता हैं।