लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   2 मिनट में तैयार होने वाले नूडल्स बच्चों और बड़ो द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से नूडल्स खाने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई हैं। कुछ लोग तो खाना खाने से ज्यादा नूडल्स खाना पसंद करते हैं। अधिक नूडल्स खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता हैं।

हर रोज नूडल्स खाने के नुकसान Harmful Effects of Eating Noodles daily - Live healthy lifeलंबे समय तक नूडल्स खाने से शरीर में न्यूट्रीशियन की कमी हो जाती है। इसके कारण यूट्रीशन शरीर में ठीक से एब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। नूडल्स में सोडियम और फैट की मात्रा आवशकता से ज्यादा होती है इससे मेट्रबोलिक सिंड्रोम होने का खतरा बढ़ता है।

मैगी खाना सही है या नहीं, जानिये एक्‍सपर्ट की राय | Is eating Maggi really bad for health? - Hindi Boldskyनूडल्स आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं जिसके कारण एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है। नूडल्स रिफाइंड मैदे तैयार किए जाते हैं जिसके कारण उनमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इसमें विटामिंस और मिनरल्स नहीं होते हैं।

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा लेने से मोटापा बढ़ता है। ज्यादा नूडल्स खाने से हाइपरटेंशन और डायबिटीज होने का सबसे बड़ा खतरा भी रहता है। वही सोडियम और अन्य प्रिजर्वेटिव नूडल्स में ज्यादा होते हैं जो ब्लड प्रेशर और किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।