लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   जीरे का उपयोग वैसे तो सब्जियों में छोंक लगाने के लिए किया जाता हैं जिससे सब्जी में सुगंध और स्वाद दोनों बढ़ जाए। लेकिन जीरा का इस्तेमाल कई रोगों के उपचार में भी किया जाता हैं तो आइए जानते हैं।

Cumin Seeds क्या है? जीरा खाने के 21 फायदे नुकसान और उपयोग1. भुने हुए जीरे को एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने पर खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

2. सर्दी जुकाम के कारण नाक बंद होने पर जीरे को भून कर एक रुमाल में बांध लें और इसे दिनभर सुंगधते रहें। इससे बंद नाक खुल जाएगी।

3. कब्ज या पेट में गैस होने पर एक चम्मच जीरे को भुने इसमे एक चुटकी नमक मिलाए और एक कप गुनगुने पानी के साथ लें। इससे कब्ज और पेट की गैस से शीघ्र ही छुटकारा मिलेगा।

4. भूख न लगने पर एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवायन और एक चम्मच आंवला चूर्ण तीनों को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से भूख बढ़ती हैं।

5. मेथीदाना चूर्ण, जीरा और अजवायन को पीसकर दिन में दो बार लेने से जोड़ो का दर्द और घुटनों के दर्द ठीक हो जाता हैं।