लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- शारीरिक कमजोरियों को दूर करने के लिए गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद रहता है। खासतौर पर ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू खाने से डाइजेशन सिस्टम अच्छा रहता है। सर्दी में भूख भी ज्यादा लगती है इसलिए इन दिनों में गोंद के लड्डू खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। लड्डू बनाते समय गोंद के साथ मूंग दाल का आटा, सोयाबीन का आटा या गेहूं का आटा मिलाने से इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

प्रेगनेंसी के बाद गोंद के लड्डू खाने से ताकत मिलती है और शरीर की थकान दूर होती हैं। जिन पुरुषों और महिलाओं का वजन कम है वे अगर रोजाना गोंद के लड्डू खाकर ऊपर से गाय का दूध पीएं तो इससे वजन शीघ्रता से बढ़ेगा और शारीरिक कमजोरी अभी दूर होगी।
1. गोंद के लड्डू में आयरन होता है इससे ब्लड सरकुलेशन इंप्रूव होता है और शरीर को ताकत मिलती है।
2. गोंद के लड्डू खाने से प्रोटीन और कैल्शियम की कमी दूर होती है यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मसल्स को भी इंप्रूव करते हैं।
3. गोंद के लड्डू फाइबर से युक्त होते है इससे डाइजेशन ठीक होता है साथ ही पेट की समस्या दूर होती है।