लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू आयुर्वेदिक टिप्स बताएंगे जिससे दांतों का पीलापन तो दूर होगा ही साथ में दांत मजबूत भी होंगे।

1. दूध में कैल्शियम होता हैं जो दांतो के लिए बहुत जरुरी होता हैं। इसलिये दूध से बनने वाले उत्पादों का सेवन ज्यादा करें की जो दांतों के लिए बहुत जरूरी है। चाय ओर कॉफी का सेवन लिमिटेड मात्रा में ही करें। ओर धूम्रपान, तम्बाकू छोड़ दें।
2. दांत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें मैलिक एसिड मौजूद होता है, जो एक दाँतो को साफ बनाए रखता हैं। यह मुँह के अंदर स्लाइवा के प्रॉडक्शन को बढ़ाकर दांतों को सफेद बनाए रखने में मदद करता है। एक स्ट्रॉबेरी को पीसकर अंगुली की सहायता से हल्के हाथों से रगड़े। इससे दांत चमकदार होंगे।
3. दांतों के रोग से बचने के लिए तुलसी का सेवन करें। तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं तुलसी के सूखे पत्तों को पीसकर मंजन करने से दांतो का पीलापन दूर होता हैं।
4. दांतो के लिए सोडियम और क्लोराइड दोनों की आवश्यकता होती है। नमक में ये दोनों तत्व पाए जाते हैं जो दांतों का पीलापन कम करने में उपयोगी हैं। लेकिन इनका ज्यादा उपयोग करने से दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है। सरसों के तेल से भी दांतों को साफ किया जा सकता है इसके लिए एक चुटकी नमक में 3-4 बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर दांत साफ करने से दांत मजबूत और चमकदार होंगे।
5. नीम की दातून दांत सफेद करने के लिए उपयोगी हैं। नीम में बैक्टीरिया रोधी गुण पाए जाते हैं। दांत साफ करने के लिए नीम की दातून का प्रयोग करें। नीम की दातुन का प्रयोग करने से 100 साल तक दांत मजबूत बने रहेंगे।
6. संतरे के छिलके सुखाकर, तुलसी के सूखे पत्तों के साथ पीसकर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर से दांतों पर हल्के हाथ से रोजाना मसाज करें। इससे दांतों का पीलापन दूर होगा।
7. बेकिंग सोडा को धीरे धीरे अंगुली से रगड़े इससे दांतों का पीलापन शीघ्र दूर होगा।
8. सरसों के तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर अंगुली की सहायता से दातों पर धीरे-धीरे रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत मजबूत बनते हैं।
9. गलत खान-पान की वजह से भी दांतों में पीलापन आता है। तम्बाकू, धूम्रपान, फास्ट फूड, मीठा आदि हमारे दांतों पर चिपक जाते हैं जो दांतों को पीला बनाते है। सबसे पहले तो अपने खान-पान का ध्यान रखें। ऐसे फल और सब्जियों को खाएं जिन्हें चबाने की जरूरत पड़े।