लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   यदि आप अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सूखे मेवे खाना जरूरी है। क्योंकि यह आपके शरीर को स्वस्थ और फिट बनाते हैं जिसमें विटामिंस और मिनरल्स जैसे बहुत से आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए पांच ऐसे सूखे मेवों के बारे में बताएंगे जिनको आप नियमित रूप से खा सकते हैं और शरीर को फिट और स्वस्थ बना सकते हैं।

ड्राई फ्रूट के कुछ चमत्कारी स्वास्थ लाभ

बादाम

  • बादाम स्वास्थ्य तो फिट रखता ही है इसके साथ-साथ यह चेहरे को चमकदार और चमकदार बनाता है। बादाम चेहरे के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल काम करता है। क्योंकि इसमें फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो त्वचा के अंदर जाकर त्वचा के अंदर से गंदगी को बाहर निकाल देते हैं।
  • यह मुहासे को पल भर में दूर कर देता है। यदि आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो उसके लिए बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं बादाम तेल बालों में अंदर गहराई तक जाता है, जिससे बाल झड़ते नहीं है और मजबूत और काले घने बन जाते हैं।
  • यह हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा देते हैं जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। यह मोटापे को कम करते हैं और फेफडों को साफ रखते हैं।

Dry Fruits जो आपको अपने आहार में आवश्यक रूप से शामिल करने चाहिएकिशमिश

  • किशमिश आंखों के लिए बहुत अच्छा स्त्रोत है किशमिश खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है क्योंकि इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाना बहुत जरूरी है। इसके साथ-साथ यह दातों की सड़न को खत्म करता है और कैविटी से छुटकारा दिलाता है। जिसकी वजह से दांतों में पायरिया जैसी खतरनाक बीमारी कभी लगती नहीं है। इसमें रेस बेस्टरोल नाम का तत्व पाया जाता है जो त्वचा को सुंदर बनाता है।
  • किशमिश में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और लोहा जैसे आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं। इसीलिए एनीमिया की बीमारी होती है उन्हें किशमिश रोजाना खाना चाहिए।

काजू

  • बहुत से लोग काजू को इस डर से नहीं खाते हैं क्योंकि काजू मोटापा बढ़ाता है। क्योंकि इसमें वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि काजू भी बादाम और किशमिश की तरह बहुत फायदेमंद होते हैं। दोस्तों काजू खाने से त्वचा में निखार आता है, यह फटी एड़ियों को सुंदर बनाता है। इसमें विटामिन ई की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

अखरोट

  • अखरोट भी संपूर्ण शरीर के लिए बहुत ज्यादा स्वास्थ्य प्रद होते हैं। दोस्तों चेहरे की त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा-3 की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो चेहरे से गंदगी को बाहर कर देते हैं। अखरोट बच्चों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि यह उनके दिमाग को तेज करता है।