लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-  आज की लाइफ स्टाइल में प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को बहुत व्यस्त महसूस कर रहा है उसके पास बिल्कुल भी समय नहीं है कि थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करके अपने शरीर को सुडौल बनाया जाए। जो व्यक्ति कसरत नहीं करता है तो उसके पेट के दोनों तरफ और पेट में बहुत सी चर्बी जमा हो जाती है। जिसकी वजह से उसका वजन बढ़ जाता है और मोटापा बढ़ने लगता है। यह मोटापा शरीर में बहुत सी बीमारियों को जन्म दे देता है जैसे हार्टअटैक होना,ब्लड प्रेशर का बढना।

How to Lose Weight Without Getting Flabby Skin - Nina Cherie Franklinड्रिंक को बनाने के लिए आपके पास नींबू, चिया के बीज, एक चम्मच शहद और डेढ़ गिलास पानी होना चाहिए।
से बनाने के लिए सबसे पहले चीजों के बीजों को पानी में 1 घंटे तक भिगोकर रखेंं अब आपको यह पानी छान लेना है। अब एक ब्लेंडर लीजिए और इसमें चिया के बीज, शहद और पानी को डाल कर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लें। जब यह मिश्रण तैयार हो जाए तब इसमें नींबू का रस मिलाकर सर्व करें या इसको तुरंत पी जाएं।

Five Steps To Achieving A Flat Tummy | The Guardian Nigeria News - Nigeria  and World News — Guardian Life — The Guardian Nigeria News – Nigeria and  World Newsचिया के बीज में ओमेगा 3 फैटी होता है यह आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा इसमें एक औंस में 138 ग्राम कैलोरी होती है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कि शरीर के वजन को कम करने में सक्षम होता है। यह शरीर में स्फूर्ति और ताकत को बढ़ाता है। इसके रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और कब्ज की शिकायत नहीं होती है।
दूसरी तरफ नींबू में विटामिन सी और फाइबर यह दोनों शरीर को इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने में मदद करते हैं। जिसकी मदद से शरीर में अन्य कोई बीमारी नहीं लग पाती हैं। तथा नींबू पेट को साफ करता है और आतोंं में से गंदगी को बाहर निकालता है। इसके अलावा नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को साफ करता है और चेहरे से पिंपल्स और दाग धब्बों को हटाता है। पानी की कमी शरीर से दूर करता है।