पहले भगवान ने मारा अब लोग नोंचने को है तैयार, इनकी बदहाल जिंदगी को देखकर रो पड़ेंगे आप

लाइव हिंदी खबर :- एक जन्मजात बीमारी है जिसमें इंसान की त्वचा का रंग हल्का हो जाता है। बता दें कि हमारे शरीर में मेलेनिन नामक एक तत्व पाया जाता है। मेलेनिन के आधार पर ही त्वचा के रंग का निर्धारण किया जाता है। अल्बिनो उस अवस्था में होता है जब शरीर में मेलेनिन का निर्माण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता है। इससे कभी-कभी मात्र इंसान की आंखे प्रभावित होती है तो कभी पूरा का पूरा शरीर इसकी इससे ग्रस्त हो जाता है।

Attacks on people with albinism in Africa: European Parliament calls for end to impunity - Global Disability Watch

हम अल्बिनो के बारे में आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि जन्म से ही इस मुसीबत को झेल रहे इन लोगों के साथ एक ऐसा घिनौंना काम किया जाता है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा केवल अंधविश्वास के चलते किया जाता है।

"المهق" إرتبط قديما بالأساطير.. فكيف أحياه العالم اليوم؟

यहां हम अफ्रीका की बात कर रहे हैं। यहां अल्बिनो से पीड़ित लोगों को मार दिया जाता है। इसके बाद उनके बॉडी पार्टस को बेच दिया जाता है। यहां लोगों का ऐसा कहना है कि अल्बिनो से पीड़ित लोगों के शरीर में कुछ ऐसे चमत्कारिक तत्व होते हैं जिससे कई सारी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। यही वजह है कि यहां अल्बीनो से पीड़ितों को किडनैप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है।

La infanta Sofía no es hija de Felipe - Página 2

इसके अलावा कभी-कभी इन बॉडी पार्टस को ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है जिसका इस्तेमाल जादू-टोना के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनके अंगों को पास रखने से किस्मत अच्छी होती है, प्यार मिलता है और पैसे की कमी से भी छुटकारा मिलता है।

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि पूर्वी अफ्रीका में अल्बीनो समुदाय लोगों को किडनैप कर, उन्हें मार दिया जाता है। इस रिपोर्ट के बाद स्थानीय सरकार ने इस समुदाय के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ठोस कदम उठाएं। इसमें इन्हें एक खास सुरक्षित जगह पर आर्मी की सुरक्षा घेरे में रखा गया। इसके साथ ही सेना को आदेश दिया गया कि इन पर हमला करने वाले व्यक्ति को गोली मार दिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top