लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- सीलियक डिजीज से पीड़ित लोगों को गेहूं, पिज्जा, पास्ता में मौजूद ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ग्लूटेन के प्रयोग से आंतों में संक्रमण होने लगता है जिससे आंतों में पाई जाने वाली विलाई छोटी व चपटी हो जाती है। विलाई के डैमेज होने से भोजन पूर्णरूप से अवशोषित नहीं हो पाता है व मरीज कुपोषित हो जाता है। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है ये गेंहूं आदि में पाया जाता है।
