लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- आयुर्वेद में नीम को बहुत ही उपयोगी पेड़ माना गया है। इसका स्वाद तो कड़वा होता है लेकिन इसके फायदे अनेक और बहुत प्रभावशाली है।
– नीम की पत्तियों का लेप चर्म रोगों दूर करता है।
– नीम की पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लेप करने से फुंसियां व मुंहासे दूर होते हैं।
– नीम का दातुन करने से दांत चमकदार व मसूड़े स्वस्थ होते हैं।
– नीम की पत्तियों का रस पीने से खून साफ होता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। 2/3 नीम की पत्तियों का रस और 1/3 शहद मिलाकर पीने से पीलिया रोग में काफी फायदा होता है।
– नीम की नई कोपलों को तोड़कर उन्हें हाथ से मसल लें और ताजे पानी के साथ निगल लें, इन्हें चबाएं नहीं। इससे आपको ये कड़वी नहीं लगेंगी।
– यूनानी चिकित्सा के अनुसार नीम की तासीर गर्म होती है। इसके फूलों को गर्म पानी में मसलकर व छानकर रात को पीने से कब्ज दूर होती है।