लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   आज की धूल भरी जिंदगी में खूबसूरत दिखना काफी मुश्किल काम हैं| हालाँकि फिर भी कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनकी खूबसूरती आपको मोहित कर देती हैं| आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जिसको आप अपने डाइट में इस्तेमाल कर आप अपने अपने चेहरे की ग्लोइंग को बढ़ा सकती हैं| तो आइए जानते हैं उन जूस के बारे में|

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये जूस, जाने1.गाजर और चुकंदर का जूस- आमतौर पर गाजर सर्दियों में पाया जाता हैं और यह बहुत ही लाभकारी होता हैं| बता दे की अगर आप गाजर और चुकंदर के जूस को पीते हैं तो आपकी त्वचा काफी ग्लोइंग करने लगती हैं| दरअसल गाजर और चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता हैं जो पिंपल्स और रिंकल्स से आपकी त्वचा की रक्षा करता हैं| गाजर और चुकंदर के जूस में आपको फाइबर मिलता हैं जो आपके पेट को साफ रखता हैं जिससे स्किन ग्लोइंग करती हैं|

इसे पढ़ने के बाद आप खाने में रोज खीरा खाना चाहेंगे – स्वयं बने गोपाल

2.खीरे का जूस- खीरा का उपयोग भी कई तरीकों से किया जाता हैं| ज्यादातर लोग खीरे का सलाद बनाते हैं या फिर कुछ लोग खीरे से अपने चेहरे को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करते हैं| आपको बता दे की खीरे के जूस का सेवन करने से आपकी स्किन को मॉइस्चराइजर करने में मदद मिलता हैं इसलिए आप दिन में एक बार खीरे का जूस जरूर पिए| आपको बता दे खीरे के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी स्किन काफी ग्लोइंग दिखने लगती हैं और आपके स्किन की सूजन को भी ये कम करता हैं|