रात को सोने से पहले इन गलतियों को करने से बढ़ता है वजन

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  ज्यादातर लोग रात को खाना खा कर सो जाते हैं। यह हमारे लाइफस्टाइल की बहुत बड़ी गलती है।

रात को सोने से पहले इन गलतियों को करने से बढ़ता है वजनअक्सर लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान रहते हैं। इस कारण वो तरह-तरह की डाइट प्लान करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और घी-तेल खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बढ़ते वजन के जिम्मेदार सिर्फ यही नहीं हैं, बल्कि आपकी दिनचर्या में आप रात को सोने से पहले क्या करते हैं, इससे भी आपके वजन पर असर पड़ता है।

ज्यादातार लोग रात को खाना खा कर सो जाते हैं। यह हमारे लाइफस्टाइल की बहुत बड़ी गलती है। डाइटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है कि हमें रात को सोने से तकरीबन 2 से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। ताकि हमारा खाना अच्छे से पच जाए।

रात को सोने से पहले ज्यादातार लोग अपने कमरे का तापमान कम कर लेते हैं। एयर कंडीशनर से तापमान कम होने की वजह से शरीर को नॉर्मल तापमान बनाए रखने के लिए ऊर्जा बनानी पड़ती है। इससे शरीर का वजन बढ़ता है।

रात का खाना खाने के बाद लोग सीधे अपने बेड पर पहुंच जाते हैं। जबकि खाना खाने के बाद 20 से 30 मिनट वॉक करनी चाहिए। इससे खाना अच्छे से पच जाता है और वजन बढ़ने की संभावनाएं कम रहती हैं।

लोग रात के खाने में बहुत ज्यादा कैलोरी लेते हैं। इससे वजन बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। जबकि ऐसा माना जाता है कि रात के खाने में लो कैलरी खाना चाहिए। क्योंकि दिन के मुकाबले रात को कम एक्टिविटी होती है। इस वजह से हमारा खाना पूरी तरह पच नहीं पाता है जिससे वजन बढ़ता है।

रात को सोने से पहले इन गलतियों को करने से बढ़ता है वजनबहुत से लोग रात को हाई प्रोटीन खाना खाते हैं जबकि रात को हाई प्रोटीन भोजन नहीं करना चाहिए। बहुत अधिक प्रोटीन युक्त भोजन को पचाने के लिए एक्टिविटी की जरूरत होती है। इसलिए रात को दाल, सोयाबीन चाप, अंडे, मांस और राजमा खाने से बचना चाहिए।

लोग अक्सर खाने के बाद मिठाई खाने की इच्छा रखते हैं लेकिन आपको बता दें कि जिन लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा हो उन्हें रात के समय मिठाई नहीं खानी चाहिए। क्योंकि रात में हमारा शरीर शुगर को धीमी गति से पचाता है जिससे वो फैट में बदल कर वजन बढ़ाने का काम करती है। इसलिए रात को मीठा खाना अवॉइड करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top