Health tips : क्या सच में सूजी के गोलगप्पे होते है हमारे शरीर के लिए फायदेमंद, जानिए अभी

लाइव हिंदी खबर(हेल्थ कार्नर ) :-    अपने आप को फिट रखने के लिए आप बहुत से तरीके अपनाते हैं, इनमें से सबसे ऊपर आता है आपका डाइट चार्ट। खुद को हेल्दी रखने के लिए आप ऎसी बहुत सी चीजे खाते हैं और परहेज करते हैं जिनसे आपका शरीर तंदरूस्त रहे, लेकिन क्या सच में वे चीजें आपकी सेहत के लिए अच्छी है। जैसे आप गोलगप्पे खाते वक्त सेहत को ध्यान में रखते हुए आटे की बजाए सुजी के गोलगप्पे खाते हैं, लेकिन सच कुछ और है। जानिए, खाने से जुड़े कुछ ऎसे ही भ्रम और इनकी सच्चाई-

Health tips : क्या सच में सूजी के गोलगप्पे होते है हमारे शरीर के लिए फायदेमंद, जानिए अभी

भ्रम: सूजी में पौष्टिक तत्व होते हैं
सच: 
अगर आप सूजी से बने गोलगप्पे और अन्य चीजे ये सोचकर खाते हैं कि इससे पोषक तत्व मिलते हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। सूजी, मैदा का ही बारीक फॉर्म है। इसके पोषक तत्व किसी भी अन्य अनाज जितने ही होते हैं।

भ्रम: चीनी नहीं खाने से डायबिटीज नहीं होती है
सच: चीनी नहीं खाने से आपकी कुछ एक्स्ट्रा कैलोरिज से तो बच सकते हैं, लेकिन इसका डायबिटीज से कोई लेना-देना नहीं है। डायबिटीज कार्बोहाइड्रेड मेटाबॉलिज्म का डिसऑर्डर है, जिसे जेनेटिक और लाइफस्टाइल फैक्टर्स हाई कैलोरी डाइट, ज्यादा वजन और शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहना जैसे तत्व प्रभावित करते हैं।

भ्रम: गुड़ और शहद, चीनी से बेहतर है
सच: शहद और गुड़ प्राकृतिक अनरिफाइंड होते हैं, लेकिन इनमें चीनी के तरह ही हाई ग्लासेमिक इंडेक्स पाए जाते हैं। एक बड़े चम्मच में करीब 65 कैलोरिज होती है जबकि एक बड़ी चम्मच चीनी में 46 कैलोरिज होती है। इसलिए शहद और गुड़ किसी भी मामले में चीनी से बेहतर नहीं है, बल्कि बराबर ही हैं।

Health tips : क्या सच में सूजी के गोलगप्पे होते है हमारे शरीर के लिए फायदेमंद, जानिए अभी

भ्रम: सेब और केले में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है
सच: सच तो ये है कि सेब और केले में आयरन के नहीं भरपुर फाइबर के स्त्रोत हैं। लोगों का मानना होता है कि सेब और केले का रंग काटने के कुछ देर बाद भूरा हो जाता है, इसलिए इसमें आयरन पाया जाता है, जबकि कलर में ये बदलाव एनजाइमैटिक प्रतिक्रिया है।

भ्रम: एक मुट्ठी से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स बढ़ाते हैं कोलेस्ट्रॉल
सच: ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन हमेशा केवल एक मुट्ठी ही खाने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह ये है कि लोगों को लगता है कि ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जबकि असल में ड्राई फ्रूट्स कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं। साथ ही ये दिल संबंधी बीमारियों को भी दूर करते हैं।

भ्रम: अंडे में कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है
सच: अक्सर कहा जाता है कि अंडे नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इनमें ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। एक अंडे में 215 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके दिनभर की 300 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल की जरूरत को पूरा करता है। इसका ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर बहुत कम असर पड़ता है, इसलिए अंडे हेल्दी होते है।

Homemade Panipuri (घर की बनी पानीपुरी/गोलगप्पे) | SwatiKapoor.Com

भ्रम: खाने बनाने के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल इस्तेमाल नहीं होता है
सच: अक्सर लोगों में ये सवाल होता है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल गर्म होने के बाद अपने पोषक तत्व खो देता है, लेकिन ऎसा नहीं है। ऑलिव ऑयल सबसे ज्यादा हीट स्टेबल ऑयल में से एक है और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल इससे भी ज्यादा स्टेबल होता है। इसे खाने बनाने में आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top