लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- हम अपने जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करें बहुत सारी बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं। जैसे सुबह जल्दी उठना, उठकर तुरंत पानी पीना, पानी तांबे के बर्तन में रखा हो तो और भी उचित होगा।
आज हम बात करेंगे हम अपने खान-पान और अपने जीवन शैली में थोड़ा सा क्या बदलाव करें कि ज्यादा से ज्यादा बीमारियों से हम दूर रह सके और निरोगी जीवन जीयें ।
अच्छी सेहत पाने के लिए हम कई प्रयास करते हैं पर सबसे खास बात यह है कि हमारा स्वास्थ्य तभी अच्छा रह सकता है जब हम अपने प्रति सजग रहें।
इसके लिए संतुलित एवं पर्याप्त भोजन लेना आवश्यक माना जाता है । इसके साथ भोजन के समय का भी ख्याल रखना होगा।
आयुर्वेद के हिसाब से हमारे भोजन का पाचन सूर्य के हिसाब से चलता है जैसे जैसे सूर्य चढ़ता है हमारा पाचन भी अच्छा होता है जैसे जैसे सूर्य ढलते जाता है वैसे वैसे हमारा पाचन भी ढलता जाता है। इसलिए आवश्यक हो तो सूर्य के ढलने से पहले ही शाम का भोजन कर ले ।

भोजन हमेशा ताजा और सुपाच्य होना चाहिए। साथ ही हमारा भोजन मौसम के अनुकूल होना चाहिए, यदि आवश्यक ना हो तो हमें मांसाहार से बचना चाहिए क्योंकि या भोजन गरिष्ठ और उत्तेजक होता है।
एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हम भर पेट खाना ना खाएं।
जब खाने के अंत में लगे कि हम थोड़ा और खा सकते हैं तभी हमें खाना बंद कर देना चाहिए।
दिन के भोजन के मुकाबले रात का भोजन कम किया जाना चाहिए ।
हमारे शास्त्रों में लिखा गया है कि भोजन को जमीन पर बैठकर पैरों को क्रास करके ही खाना चाहिए ,जिससे हमें जमीन से पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है और और इस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
कई लोग आजकल की जल्दबाजी भरी दुनिया में सुबह का नाश्ता को चलते-फिरते खाने की आदत डाल देते हैं बल्कि यह मूर्खता है।

जिन चीजों में वसा की मात्रा अधिक होने कम ही खाना चाहिए । भोजन के समय पानी पीना कम चाहिए और अगर आधे घंटे बाद पानी पिया जाए तो स्वास्थ्यवर्धक होगा
भोजन के समय नमक, नींबू मिला अदरक खाने से हाजमा बढ़ता है, इस तरह हम निरोगी रह सकते हैं।