लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  घर में व्हे प्रोटीन बनाने का तरीका होम मेड व्हे प्रोटीन : पैक्ड प्रोटीन से हेल्दी और सस्ता

घर पर व्हे प्रोटीन बनाने का तरीका, मार्केट से प्रोटीन पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अन्य होम मेड फूड की तरह घर में तैयार किया गया व्हे प्रोटीन मार्केट में मिलने वाले पैक्ड व्हे प्रोटीन से हेल्दी होता है। यदि आप किसी अच्छे ब्रांड का व्हे प्रोटीन मार्केट से खरीदते हैं तो उसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए होगी। लेकिन यदि आप इसे घर में तैयार करते हैं तो आपको आधे से भी कम का खर्च आएगा।

यदि आप बाजार से सस्ता व्हे प्रोटीन लेते हैं तो उसमें कुछ गलत चीजें भी मिली हो सकती हैं। जिनका सेवन आपके शरीर को बजाय फायदे के नुकसान पहुंचा सकता है।

हाई क्वालिटी वाले कंप्लीट प्रोटीन है व्हे प्रोटीन

व्हे प्रोटीन हाई क्वालिटी वाले कंप्लीट प्रोटीन के अलावा कुछ नहीं है। यह डेयरी प्रोडक्ट में भी पाया जाता है।

दूध में लगभग 27 % प्रोटीन होता है। पनीर, भारतीय घरों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले डेयरी प्रोडक्ट है। दूध से पनीर बनाने के बाद जो पानी बचता, वही व्हे प्रोटीन है। इसे आप निम्नलिखित तरीके से व्हे प्रोटीन में बदल सकते हैं।

शरीर को रोज़ाना कितने ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है ?

घर पर व्हे प्रोटीन बनाने की विधि

  • व्हे प्रोटीन बनाने के लिए दही, पनीर या छाछ किसी भी डेयरी प्रोडक्ट को ले सकते हैं। हम आपको दही से व्हे प्रोटीन बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।
  • पहले एक खाली कंटेनर या कटोरी लें। उसके ऊपर छोटी सी छलनी रखकर मलमल का कपड़ा / डबल लाइन पेपर तौलिया रखें।
  • उसके बाद दही को छलनी में डालें। अब छलनी को प्लास्टिक से ढककर कम से कम आठ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • 8 घंटे बाद कंटेनर को फ्रिज से निकाल लें और प्लास्टिक को हटा दें। छलनी में बचा ठोस मिल्क प्रोडक्ट पनीर होगा। वहीं कटोरे में जो पीले रंग का लिक्विड होगा, वो व्हे प्रोटीन होगा।
  • हालांकि होम मेड व्हे प्रोटीन में यह कमी होगी कि इसमें मार्केट वाले व्हे प्रोटीन पाउडर जैसा टेस्ट नहीं होगा। इसका स्वाद खट्टा या अजीब तरह का हो सकता है। यह दही की फ्रेशनेस पर डिपेंड करेगा। लेकिन, इसके न्यूट्रिशन भरपूर रहेंगे।

वे प्रोटीन के नुकसान और लेने का तरीका: Whey Protein Powder side effects in  hindi and how to use

यदि आपको सिर्फ प्रोटीन के बेनिफिट चाहिए और टेस्ट मायने नहीं रखता तो यकीन मानिए इस होम मेड प्रोटीन से आपके काफी पैसे बच जाएंगे।

निष्कर्ष : आप समझ ही गए होंगे कि घर पर व्हे प्रोटीन किस तरह से तैयार किया जा सकता है। आप भी घर पर थोड़ी मेहनत करके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं।