लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-   मनुष्य के चेहरा से उसके बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। जब व्यक्ति किसी से मिलता है तो सबसे पहले दूसरे लोगों का ध्यान उस व्यक्ति के चेहरे पर ही चला जाता है। और लोग उसी चेहरे को देखकर व्यक्ति के बारे में एक सोच बना लेते हैं। इस कारण अक्सर देखा गया है कि जो लोग सुन्दर और आकर्षक होते हैं लोग उनके प्रति ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि चेहरा हमारे मन की बात बोल देता है। अगर व्यक्ति का मन खुश हो तो उसका चेहरा खिला खिला और ताजगी से भरा लगता है दूसरी तरफ अगर व्यक्ति चिंता में घिरा हुआ हो तो उसका चेहरा फीका,दुखी लगता है।

Beauty tips : क्या आपके आंखों के नीचे के काले घेरे बढ़ते ही जा रहें हैं आजमाए इन तरीकों को

बहुत से लोगों के चेहरे तो ठीक होते हैं लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे इसकी सुन्दरता को घटाने में लगे रहते हैं।

कितने भी कास्मेटिक का इस्तेमाल करने पर भी ये काले घेरे दिखने लगते हैं और चेहरे की रौनक को नष्ट कर देते हैं।

अतः इन्हें दूर करने के लिए कुछ उपाय करने की आवश्यकता है ‌।

आँखों के नीचे मौजूद काले घेरे बिगाड़ रहे है आपके चेहरे की सुन्दरता, तो यहाँ  जाने कुछ उपाय | Latest News, Breaking News, Hindi News, Top News |

1)- शरीर में खून की कमी होने पर आंखों के नीचे काले घेरे दिखने लगते हैं। खून की कमी होने पर शरीर में अक्सिजन की मात्रा कम होने लगती है। और शरीर को ऐनर्जी नहीं मिल पाती है। अतः अगर कमजोरी के कारण काले घेरे दिखने लगे तो फलों का सेवन करना चाहिए।

2)- जो लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं उनके आंखों के नीचे भी काले घेरे दिखने लगते हैं। ऐसी अवस्था में दिमाग़ से तनाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। सुबह व्यायाम और योगासन का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से काले घेरे दूर होने लगते हैं।

Tips For Remove Dark Circles Through Home Remedies - डार्क सर्कल दूर करने  के लिए आजमाएं ये नुस्खे,मिनटों में दमक जाएगी त्वचा! | Patrika News

3)- रात को ज्यादा देर तक जगने से भी आंखों के नीचे काले घेरे दिखने लगते हैं। एक व्यक्ति को 6-8 घंटे की नींद पूरी करनी ही चाहिए। नींद पूरी न होने के कारण दिमाग़ को आराम नहीं मिल पाता है। और इसके काम करने की गति धीमी पड़ने लगती है। वर्तमान युग में ज्यादातर लोग रात को स्मार्टफोन में व्यस्त रहने के कारण देेर से सोते हैं।

काले घेरों को दूर करने के लिए हमेशा खुश रहे, नियमित व्यायाम करें और संतुलित और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें।