लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- बहुत सी ऐसी चीजें होती है जिन्हें बेकार समझकर फेंक दिया जाता है लेकिन वे बहुत काम की चीज़ होती है। ऐसे ही चीजों में एक चीज़ है खरबूजे के बीज। ज्यादातर लोग खरबूजा तो का लेते हैं परन्तु इसके बीजों को फेंक देते हैं। ये बीज हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। खरबूजे के बीजों को मिठाई या सब्जी आदि में देकर खाया जा सकता है। आज हम आपको खरबूजे के बीज खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
1)- खरबूजे के बीज रक्तचाप के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सक्षम है। लेकिन जो लोग रक्तचाप की दवाई का सेवन कर रहे हैं वे इसका सेवन न करें। रक्तचाप नियंत्रित रहने से दिल से सम्बंधित बिमारी होने की संभावना भी कम हो जाती है। दिल स्वस्थ रहता है।
2)- खरबूजा के बीज मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत लाभदायक है। ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करता है और इन्सुलिन को नियंत्रित करता है। खरबूजे के बीजों के छिलकों को उतारकर इन्हें खाना चाहिए।

3)- इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर होता है। ये हड्डियों को मजबूत करने में सक्षम है। हड्डियों में लचीलापन बढ़ता है इस कारण हड्डियां जल्दी टूटती नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है। खरबूजे के बीजों का सेवन करने से हड्डियों का घनत्व समान रहता है। खरबूजे की गिरी वज़न कम करने में सक्षम है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण बार बार भूख नहीं लगती है। पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इस कारण वज़न कम होने लगता है। ये पाचन-तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। खरबूजे के बीजों के सेवन से बाल जल्दी लम्बे होने लगते हैं। नाखून भी मजबूत होते हैं।
खरबूजे के बीज बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।