लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- सबकी चाहत होती है की बाल सुन्दर और आकर्षक दिखें। इसके लिए लोग कितने तरह के कौस्मैटिक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाल कुछ समय के लिए सुन्दर दिखते हैं । लेकिन कुछ दिनों बाद बालों की सुंदरता कम होती जाती है एवं बार बार इन कौस्मैटिक के इस्तेमाल के कारण बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ आसान से घरेलू उपाय बताने की कोशिश करेंगे जिनसे आपके बालों की चमक बढ़ने लगेगी। एवं आपके बाल मजबूत भी हो जाएंगे।

बालों को चमकदार बनाने के लिए कुछ आसान से उपाय

1)- अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है। शरीर में अगर प्रोटीन की कमी हो तो अंडा इसे आसानी से दूर कर देता है। बालों के लिए भी अंडा बहुत लाभदायक है।इसकी बदबू के कारण सिर पर लगाएं रखना थोड़ा असहनीय होता है। एक कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग लें। इसे सिर पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। हो सके इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।ऐसा हफ्ते में दो दिन करें । लगाने के 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल चमकदार और मजबूत बनेंगे।

Expert Tips: How to Control Hair Fall with Aloe Vera and Coconut Oil

2)- ग्रीन टी एक बहुत ही अच्छे ऐन्टिअक्सिडेेेन्ट का काम करती है। ग्रीन टी का नाम सुनते ही लोगों को वज़न कम करने की बात दिमाग में आ जाती है। लेकिन ग्रीन टी बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। 3-4 ग्रीन टी की पुड़िया पानी में भिगोकर रखें। इस पानी को गुनगुना गर्म करें। अब इस पानी से बालों को अच्छे से धो लें। कुछ देर बाद शैंपू कर लें। ऐसा करने से भी बालों की चमक बढ़ने लगती है।

सॉफ्ट और सिल्की बालों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू तरीके - natural ways and  home remedy for soft hair - Latest News & Updates in Hindi at India.com  Hindi

बाल अगर चमकदार हो तो सबके आकर्षण का केन्द्र बन जाते हैं। बाल सुन्दर होने से व्यक्ति का स्थान अलग नजर आता है।