लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आज कल तो ज्यादातर लोग विटामिन ई के गुणों को जानते हैं। बहुत से लोग शरीर में विटामिन ई की मात्रा बढ़ाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का भी सेवन करते हैं। आपने बहुत जगह देखा होगा कि बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल के तेल को अन्य चीजों के साथ मिलकर बालों और चेहरे पर लगाया जाता है। इससे चेहरे की रौनक बढ़ती है।बाल भी घने और चमकदार दिखने लगते हैं।पर बहुत से लोग शरीर में विटामिन ई की कमी न हो जाए इस सोच में विटामिन ई ज्यादा ही लें लेते हैं। ऐसे में शरीर में बहुत सी समस्याएं दिखने लगती है।

विटामिन ई की आवश्यकता साधारणतः हरी सब्जियों के सेवन से भरपूर हो जाती है। पर बहुत से लोग विडियो देखकर नियमित विटामिन ई कैप्सूल का भी सेवन करने लगते हैं ऐसा करना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि शरीर में अधिक मात्रा में विटामिन ई हो जाने पर क्या क्या लक्षण दिखने लगते हैं।

1)- शरीर में विटामिन ई ज्यादा हो जाने से शरीर में जगह जगह एलर्जी निकल आती है। त्वचा लाल होकर फूल जाती है। सिर में दर्द भी महसूस होता है।
2)- विटामिन ई शरीर में अधिक हो जाने के कारण पेट की समस्या होने लगती है। पेट में गैस,बदहजमी एवं अचानक से दर्द उठने की समस्या होने लगती है।इसका असर मेटाबॉलिक रेट पर भी पड़ता है।

3)- व्यक्ति के स्वभाव में भी परिवर्तन दिखने लगता है। व्यक्ति चिड़चिड़ा स्वभाव का हो जाता है। छोटी छोटी बातों में गुस्सा करने लगता है। लोगों से ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं होता हैं। रक्त चाप में भी परिवर्तन दिखने लगता है।आर्टिकल पसंद आये तो लाइक शेयर और फोलो करें।