लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- नींद हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है, अच्छी नींद लेने से हम अपने दैनिक कार्यों को सही तरीके से करने में सक्षम रहते हैं| अच्छी नींद लेने से हमारा पाचन तंत्र सुचारू रहता है मन और तन दोनों खुश मिजाज रहता है, दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है| हमारा मन चिंता मुक्त रहता है स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद ही नहीं बल्कि समय पर नींद लेना और सही समय पर उठना भी बेहद जरूरी है| लेकिन भागदौड़ की जिंदगी में हमारे सोने के दिनचर्या को बुरी तरीके से प्रभावित किया है| अच्छी नींद हमारे दिमाग को तरोताजा करने के लिए शरीर के दूसरे अंगों को आराम देने के लिए भी बहुत जरूरी है|
* आइए, तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिसको करके आप अच्छी नींद ले कर अपने स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते हैं|
• सोने से कम से कम 3 घंटे पहले ही खाना खा लें |
• हमेशा रोजाना एक ही समय पर सोने की आदत डालें|
खाली पेट सोने से भूख लगने के कारण नहीं खुल सकती है इसीलिए अच्छे से खाकर सोए|
• रात को खाने से 2 घंटे पहले से ही तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा ना करें ताकि आपको बाथरूम जाने के लिए उठना ना पड़े और आप आराम से अपनी पूरी नींद लें|
• रात को बाहर का खाना ना खाए और हल्का खाना ही खाएं|
• दिन में सोने की आदत से बचें|
• रात को गुनगुना पानी पिये |
• सोने से पहले पैरों को गर्म पानी से धोएं|
• अच्छी म्यूजिक सुने और बढ़िया किताब पढ़े या
• उपाय नहीं लाने में सहायक हो सकती है|
* अच्छी नींद आने के लिए हमें क्या नहीं करना चाहिए|
• रात को हेवी खाना नहीं लेना चाहिए|
• देर रात तक जागना नहीं चाहिए|
• तनाव से बचना चाहिए|

• रात में ज्यादा देर तक फोन या टीवी का इस्तेमाल ना करें|
• नेगेटिव बातों को ना सोचे जिससे आपको नींद ना आने की समस्या पैदा हो|
• अधिक शराब और सिगरेट का सेवन ना करें|
तो इस तरह से हम अच्छी और पूरी नींद लेकर कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बच सकते हैं|