लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- अगर आप एक लड़की है तो आपको नेलपॉलिश लगाना जरूर पसंद होगा। नेलपॉलिश लड़कियों की कमजोरी होती है। नेलपॉलिश की तरह इनका मन बहुत जल्दी ही आकर्षित हो जाता है। कपड़ों के साथ मैचिंग करके नेलपॉलिश लगाना जरूर हो गया है। नेलपॉलिश लगाने से हाथों की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। आज कल तो कई तरह के डिजाइन नाखूनों पर उभारे जाते हैं। लम्बे लम्बे नाखूनों पर तो नेलपॉलिश और भी सुंदर लगता है।

आज हम आपको नेलपॉलिश से जूडी कुछ जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

नेलपॉलिश व्यक्ति के नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है। बहुत समय नेलपॉलिश लगाने के 5-6 घंटे में गले में खराश, सिर दर्द या एलर्जी जैसी समस्याये देखने को मिल सकती है। ये नेलपॉलिश की क्वालिटी पर निर्भर करता है। अतः हो सके तो अच्छी कम्पनी के नेलपॉलिश का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
नेलपॉलिश के लगाने के बाद जब हल्का हल्का सूख जाए तो हाथ को ठंडे पानी में धीरे से डालकर निकाल लें। फिर पानी को सुखने दें। ऐसा करने से नेलपॉलिश बहुत दिनों तक लगी रहती है।

हर समय नेलपॉलिश लगाएं रखना ठीक नहीं होता। इससे नाखूनों पर वायु प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है। एवं इस कारण नाखून ख़राब होने लगते हैं। रोज़ रोज़ रिमूवर से नेलपॉलिश हटाने से नाखून पतले होने लगते हैं। एवं जल्दी ही टूटने लगते हैं। नाखूनों के रंग में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है।