लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये जरूरी है कि शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, खनिज लवण, आयरन आदि मिलें। शरीर में किसी वस्तु की कमी होने पर शरीर कुछ लक्षण दिखाने लगता है ,लेकिन हर व्यक्ति अपने कार्य में इतना व्यस्त होता है कि उसे अपने शरीर की तरफ ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है। और जब ये कमी बहुत बढ़ जाती है तो शरीर में नये नये रोगों का निर्माण करती है। हमारे शरीर में अनेक तरह के विटामिन होते हैं इन्हीं में से एक है विटामिन डी जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जो आपको शरीर में विटामिन डी की मौजूदगी है या नहीं है जानने में मदद करेगी।

अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखें तो समझ जाइए कि शरीर में विटामिन डी कम है, जानिए अभी आप

1) जोड़ों में दर्द – वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ साथ जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है। लेकिन ये शरीर में विटामिन डी की कमी का सूचक है। हड्डियों को मजबूत करने में कैल्शियम और फास्फोरस की प्रधानता रही है। हमारे भोजन में उपस्थित कैैल्शियम और फास्फोरस छोटी आंत में अवशोषित की जाती है। लेकिन शरीर में विटामिन डी की कमी होने से छोटी आंंत कैल्शियम और फास्फोरस अवशेषित नहीं कर पाती और ये शरीर से बाहर निकल जाते हैं। अतः कैल्शियम युक्त आहार ग्रहण करने पर भी अगर विटामिन डी शरीर में कम हो तो शरीर में कैल्शियम की भी कमी होने लगेगी और जोड़ों का दर्द बढ़ता ही जाएगा। हड्डियां कमजोर होने लगती है।

vitamin D deficiency fatigue body pain learn how to overcome these symptoms-शरीर में थकान-पीठ दर्द जैसे लक्षण देते हैं विटामिन डी की कमी के संकेत, जानें कैसे दूर करें - India TV

2) थकान- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगेगी। दरअसल विटामिन डी शरीर में उपस्थित ग्लूकोज को तोड़कर ऐनर्जी उत्पन्न करता है। लेकिन शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर ऐनर्जी उत्पन्न नहीं हो पाती इस कारण शरीर में थकान बनी रहती है।

Vitamin D can prevents you from infection

3) चिड़चिड़ापन- शरीर में विटामिन डी कम होने पर व्यक्ति अपने स्वभाव पर सन्तुलन नहीं रख पाता है। व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है। लोगों से बातें करने का मन नहीं करता है। शरीर के किसी न किसी अंग में दर्द महसूस होता है। एवं बाल भी झडने लगते हैं। नींद भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। बहुत समय तो व्यक्ति डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं।