लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-    चने खाना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है। क्योंकि इनका स्वाद भी ज्यादा अच्छा नहीं होता और चवाते चवाते जवडो में दर्द होने लगता है। लेकिन। इन ही साधारण से दिखने वाले चनों के कई फायदे हैं।चने बीज की क्षेणी में आते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, जस्ता,सिलेनियम और आयरन होता है।चने अगर रातभर पानी में भिगोकर रख दिए जाएं और सुबह खाली पेट इन चनो को पानी समेत सेवन करने से ज्यादा लाभ होता है। आज हम आपको चने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

इतनी सारी बीमारियों का इलाज है अंकुरित चना1) चेहरा- हमारे शरीर में उम्र के साथ साथ मुक्त तत्व की मात्रा बढ़ती जाती है। जिनके शरीर में मुक्त तत्वों की मात्रा जितनी ज्यादा होगी उनके चेहरा पर जल्दी ही उम्र की छाप दिखने लगती है। बहुत से लोगों में ज्यादा चिंता के कारण भी मुक्त तत्वों की मात्रा बढ़ती जाती है। ऐसे लोग समय से पहले ही बुढ़े दिखने लगते हैं। रोज सुबह अगर भीगे चने खाए जाएं तो मुक्त तत्वों की मात्रा कम होती जाती है। और त्वचा में एक निखार आने लगता है। झूर्रिया दूर हो जाती है। उम्र मानें रूक जाती है।

काले चने खाने के फायदे जानकर आपको भी होगी हैरानी - health benefits of gram  - AajTak

2) पाचन तंत्र- चने में फाइबर होता है। जो हमारे शरीर के सभी अंगों के साथ साथ आंतों का ख्याल रखता है। चने खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है। पेट अच्छे से साफ हो जाता है। आंतों में जमी गन्दगी भी शरीर से मल द्वारा बाहर निकल जाती है। आंतों में आई सूूजन कम हो जाती है। खाना अच्छे से पचने के कारण शरीर में ताकत आ जाती है। शरीर मजबूत होने लगता है।

3) डायबिटीज- चने डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। ये शरीर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने में सहायक है। चने शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल का निर्माण में बाधा उत्पन्न करते हैं। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से दिल की बिमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है। ये शरीर में कैंसर सेल बनने से रोकता है।