लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- 1. रक्त शर्करा (ब्लड शुगर )
शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में चना अहम् भूमिका निभा सकता है। एक षोध के अनुसार चना शरीर में अतिरिक्त ब्लड शुगर को दवाने का काम करता है।मानधुमेह का एक कारण अत्यधिक भूख लगना भी है। और चना भूख को कम करने का काम करता है। इसके पीछे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (रक्त शर्करा के स्तर पर कार्वोहाइड्रेट का प्रभाव ), फाइवर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना है।

पाचन स्वास्थय के लिए भी चने के बहुत फायदे है. इसमें फाइवर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना पेट सम्बन्धी समस्याओं जैसे गैस , कब्ज , डायरिया व सख्त मल आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़वा देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार फाइवर कब्ज जैसी स्थितयों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है. पाचन के लिए अंकुरित चने के फायदे बहुत है। ,आप रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चने खा सकते है।
3.बजन कम करने के लिए :
मोटापे से परेशान लोग चने का सेवन कर सकते है। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो अत्यधि भूख को नियंत्रित बजन घटाने में सहायता कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद फाइवर कैलोरी के सेवन को कम कर अतिरिक्त मोटापे को नियंत्रित करता है। वजन घटाने के घरेलु उपचार के रूप में आप चने को अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते है।

4.चना कैंसर जैसी घातक वीमारी को रोकने का काम कर सकता है। शोध के अनुसार चने में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो सेल प्रॉलीफरेशन (कोशिकाओं की संख्या में बृद्धि ) को दवाने एपोप्टोसिस (सेल मृत्यु ) को प्रेरित कर कोलोरेक्टल कैंसर (कोलन कैंसर) के जोखिम को कम कर सकता है।

5. आँखों के लिए फायदे मंद :
आखो के लिए चने के फायदे बहुत है। चना कैरोटीन नामक तत्व से समृद्ध होता है ,जो आखों के लिए लाभदायक हो सकता है। एज -रिलेटेड आई डिसीज स्टडी में पाया गया है। कैरोटीन एएमडी,( नेत्र रोग,जिसमे आंखों की रोशनी चली जातीं है ) ले जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा चने में विटामिन सी भी पाया जाता है। जो आखों के स्वस्थय के लिए जरुरी है