भूल कर भी घर में पड़ी इन मामूली चीजों का ना करें दान, सड़क पर रहने की आ सकती है नौबत

लाइव हिंदी खबर :- हमारे देश में दान को बहुत महत्व दिया जाता है। हमारे पूर्वज मनीषियों ने दान का धर्म के साथ अटूट संबंध जोड़कर उसे आवश्यक धर्म-कर्तव्य घोषित किया था। अपनी आमदनी का एक अंश दान के रूप में खर्च करना अनिवार्य माना है। पूर्वजों की मानें तो दान एक प्रकार का त्याग है जो भविष्य में आने वाली खुशियों का बदं दरवाजा खोलता है लेकिन दूसरी परंपराओं की तरह ही दान की परंपरा में भी दोष होते हैं।

Astro Importance Of Dakshina And Cow India Up Agra Hindi News - क्या दान दक्षिणा ब्राह्मण को ही देनी चाहिए? | Patrika News

दान का सदुपयोग न होकर दुरुपयोग अधिक होने लगा है। कहा जाता है मनुष्य का किया हुआ दान कभी न कभी उसके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है दान से मन को शांति भी प्राप्त होती है। शास्त्रों की मानें तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ दान देने या करने से जिंदगी में कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है लेकिन कई बार ऐसा होता है इंसान नासमझी में ऐसी वस्तुओं को दान कर देता है जो लाभ नहीं दोष और हानि पहुंचाती हैं। जानकारों की मानें, तो कुछ वस्तुओं को दान करना आपके जीवन में परेशानियां लाता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

जानिए दान के फायदे और नुकसान : क्या करें दान, और किस चीज के दान से बचें Religion World

झाडू का दान
घर में झाडू को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। कहते हैं झाड़ू दान करने से लक्ष्मी गर में वास नहीं करती, शास्त्रों की मानें तो रविवार को झाड़ू खरीदना भी अशुभ होता है।

खराब खाने का दान कर देगा आपको बर्बाद
अन्नदान शास्त्रों में सबसे बड़ा दान बताया गया है लेकिन अन्नदान करते समय आप ध्यान रखें कि और कभी खराब खाना दान ना करें। अगर आप स खराब खाने का दान कर रहे है तो इसका आपके जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है इसमें कोई दो राय नहीं कि ख़राब खाना जहर के समान होता है।

कौन सी चीज नहीं करना चाहिए दान, यहां जान लीजिए वरना हो जाएंगे बर्बाद

धारदार हथियार का दान

हमेशा कहा जाता है दान वही चीज करनी चाहिए को किसी की जरुरत को पूरा करे। ध्यान रखें कभी भी दान करें तो उसमें कोई हथियार जैसे चाकू, छुरा तलवार या कोई अन्य धारदार चीजे नहीं होनी चाहिए। ऐसे दान से आपके दुश्मन बनते हैं और हमेशा परेशान रहते हैं।

स्टील के बर्तन का दान
स्टील के बर्तन दान करना भी गलत बताया गया है। इससे आपके और दान पाने वाले के आपसी संबंध खटाई में पड सकते है और ऐसी इसे दान करने से रोजगार में भी कमी आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top