सहारनपुर: कॉल सेंटर से अमेरिका में करोड़ों की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, जो अमेरिका में करोड़ों की ठगी कर रहा था। गिरोह पॉप-अप मैसेज के जरिए वायरस भेजता और सिस्टम ठीक करने के बहाने कंप्यूटर को हैक कर लेता था। इनके निशाने पर ज़्यादातर बुजुर्ग लोग होते थे।

सहारनपुर: कॉल सेंटर से अमेरिका में करोड़ों की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

गिरोह ने सहारनपुर के एक होटल में 7 कमरों में कंप्यूटर लगाकर 24 घंटे कॉल सेंटर चला रखा था। आरोपी पीड़ितों को फर्जी रिपोर्ट दिखाकर डराते और कहते कि उन्होंने प्रतिबंधित वेबसाइट पर ट्रांजैक्शन किया है। इसके बाद उनसे भारी रकम वसूलते थे।

पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर असम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और मणिपुर के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top